लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 का नया प्रकारः महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सतर्कता बरतने को कहा

By भाषा | Updated: December 22, 2020 19:27 IST

Open in App

मुंबई, 22 दिसंबर ब्रिटेन में कोरोना वायरस के नए प्रकार (स्ट्रेन) के फैलने के बीच महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने मंगलवार को प्रशासनिक अधिकारियों से सतर्क रहने और राज्य में जांचों की संख्या बढ़ाने को कहा।

एक सरकारी बयान के मुताबिक, ठाकरे ने अधिकारियों से यह भी कहा कि मास्क पहनने को अनिवार्य किया जाए।

मुख्यमंत्री ने मंडलीय आयुक्तों, जिलाधिकारियों, निगम आयुक्तों एवं जिला पुलिस अधिकारियों से बातचीत के दौरान ये निर्देश दिए हैं।

उन्होंने अधिकारियों को मास्क न पहनने वाले लोगों पर जुर्माना लगाने के निर्देश दिए।

सरकारी बयान में मुख्यमंत्री के हवाले से कहा गया है, " लोगों के बीच मास्क पहनने, हाथ धोने और एक-दूसरे से दूरी बनाने को लेकर नए सिरे से जागरुकता फैलाएं। उन्हें खतरे के प्रति जागरुक करें।"

बयान के मुताबिक, ठाकरे ने कोविड-19 की मौजूदा स्थिति, कोरोना वायरस के नए प्रकार के सामने आने के मद्देनजर उठाए जाने वाले एहतियाती उपायों और टीकाकरण की तैयारियों की समीक्षा की।

राज्य के जन स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने भी बैठक में हिस्सा लिया था।

बयान में ठाकरे के हवाले से कहा गया है, " राज्य (सरकार के) तंत्र ने कोविड-19 की रोकथाम के लिए कड़ी मेहनत की, लेकिन (हम) कोरोना वायरस के नए प्रकार के सामने आने के मद्देनजर आत्मसंतुष्टि का भाव बर्दाश्त नहीं कर सकते हैं। हमें कड़ी मेहनत से काम करने की जरूरत होगी।"

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को ऑक्सीजन, वेंटिलेटर और दवाइयों का पर्याप्त भंडारण सुनिश्चित रखने का निर्देश दिया। साथ में पृथक रखने के लिए केंद्रों की व्यवस्था करने की भी हिदायत दी।

उन्होंने कोविड-19 पर कार्यबल से वायरस के नए प्रकार के सामने आने के मद्देनजर उपचार पद्धति का अध्ययन करने को कहा।

गौरतलब है कि राज्य सरकार मंगलवार से पांच जनवरी तक रात 11 बजे से सुबह छह बजे तक कर्फ्यू लगाने की घोषणा पहले कर चुकी है।

ठाकरे ने कहा कि इस दौरान गैर जरूरी यातायात से बचना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों से अंतरराष्ट्रीय उड़ान से भारत पहुंचने के बाद महाराष्ट्र आने वाले यात्रियों पर नजर रखने को भी कहा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां