लाइव न्यूज़ :

तेजप्रताप और ऐश्वर्या के तलाक मामले में नया मोड़, किसी वकील की गलती से हुआ ये सब?

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: November 25, 2018 05:16 IST

पिता लालू यादव की तबीयत भी लगातार खराब चल रही है और वह भी तेजप्रताप के इस फैसले से दुखी हैं. हालांकि, यह माना जा रहा है कि तेजप्रताप अपने तलाक के फैसले पर पहले से थोड़ा सॉफ्ट जरूर हुए हैं.

Open in App

तेजप्रताप और ऐश्वर्या के तलाक के मामले को लेकर राजद के वरिष्ठ नेता डॉ. रघुवंश प्रसाद सिंह ने कहा है कि यह पूरी तरह से पारिवारिक विवाद है. हर पति-पत्नी में झगड़ा होता है और अभी विवाह को एक साल भी नहीं हुए, ऐसे में क्या तलाक का पिटीशन पड़ सकता है? किसी वकील की गलती के कारण यह सब हुआ है.

इन सब विवादों को सुलझाया जा रहा है और लालू का परिवार इस विवाद को सुलझाने में सक्षम है. इसबीच खबर आ रही है कि तेज प्रताप पत्नी ऐश्वर्या राय को दी गई तालाक की अर्जी वाले फैसले पर अडिग हैं. उनके इस फैसले की सुनवाई को महज 5 दिन शेष हैं. उन्होंने संकेत भी दिया है कि सुलह के मूड में वे नहीं हैं.

तेजप्रताप ने 2 नवंबर को पत्नी ऐश्वर्या राय से तलाक लेने के लिए पटना के फैमिली कोर्ट में याचिका दायर की है. उनकी अर्जी पर 29 नवंबर को सुनवाई होनी है. तलाक की याचिका दायर करने के बाद तेजप्रताप घर और परिजनों से दूर वृंदावन और मथुरा की गलियों और मंदिरों में नजर आ रहे हैं.

उन्होंने अपनी मां राबड़ी देवी से फोन पर कहा था कि वो कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान करने के बाद पटना लौट आएंगे. परिवार के लोग उनके लौटने का इंतजार कर रहे हैं. जानकारों के अनुसार परिवार वाले चाह रहे हैं कि किसी तरह तेजप्रताप अपना निर्णय बदलें. इसे लेकर उनकी बहनें और बहनोई भी पहल कर रहे हैं. कुछ दिनों पहले ही राबड़ी देवी के दिल्ली जाने से पहले तेजप्रताप की सास पूर्णिमा राय ने समधन से मुलाकात की थी.

इधर, पिता लालू यादव की तबीयत भी लगातार खराब चल रही है और वह भी तेजप्रताप के इस फैसले से दुखी हैं. हालांकि, यह माना जा रहा है कि तेजप्रताप अपने तलाक के फैसले पर पहले से थोड़ा सॉफ्ट जरूर हुए हैं.

तेज प्रताप के नए ट्वीट ने तलाक के मुद्दे पर बढ़ाया संशय तेज प्रताप आजकल कुछ ऐसा कर रहे हैं, जिससे साफ हो रहा है कि वह अपने इस फैसले पर अडिग रहना चाहते हैं.

तेजप्रताप यादव ने कई दिनों बाद ट्विटर हैंडल पर ट्वीट किया है जिसने फिर से उनके तलाक की चर्चा गर्मा सकती है. अपने ट्वीट में उन्होंने ऐसा लिखा है जिससे लग रहा है कि वो अपनी पत्नी ऐश्वर्या राय से अपने रिश्ते खत्म कर सकते हैं. तेजप्रताप ने ट्वीट किया जिसमें उन्होंने लिखा है- 'टूटे से फिर ना जुड़े, जुड़े गांठ परि जाए ...'

टॅग्स :तेज प्रताप यादवलालू प्रसाद यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतनिशांत कुमार ने कसा लालू-राबड़ी सरकार पर तंज, कहा- 2005 से पहले बिहार में कितने दंगे और हिंसा हुआ करते थे

भारतआखिर क्यों जनता से कट रहे लालू यादव?, होली दंगल बंद और अब रमजान में नहीं इफ्तार दावत?, राजद ने 20 साल पुरानी परंपरा तोड़ दी?

भारतआखिर क्यों विधायक फैसल रहमान पर कार्रवाई नहीं कर रहे तेजस्वी यादव?, 25 विधायक से होंगे 24?, मुख्य विपक्षी दल का दर्जा और नेता प्रतिपक्ष की कुर्सी?

भारतविधानसभा चुनाव हारे तो यूरोप निकले और राज्यसभा में पराजय होने पर कोलकाता पहुंचे?, शिवानंद तिवारी ने तेजस्वी यादव से कहा-पराजय से ज़्यादा बुरा मैदान छोड़ना?

भारतराज्यसभा चुनाव में हार, तेजस्वी ने फैजल पर एक्शन लिया तो नेता प्रतिपक्ष पद खतरे में?, कांग्रेस विधायक कुशवाहा ने कहा-दीपक यादव या मुकेश सहनी से बेहतर उम्मीदवार कौन?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों