लाइव न्यूज़ :

नयी पर्यटन नीति को जल्द ही अंतिम रूप दिया जाएगा:मंत्रालय

By भाषा | Updated: November 29, 2021 19:04 IST

Open in App

कोहिमा, 29 नवंबर लंबे समय से अटकी राष्ट्रीय पर्यटन नीति को जल्द ही अंतिम रूप दिया जाएगा और इसमें कोविड-19 के बाद की यात्रा को ध्यान में रखते हुए विशिष्ट नियम व प्रावधान होंगे। केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि मंत्रालय द्वारा पर्यटन पर राष्ट्रीय नीति का मसौदा तैयार किया गया था और महामारी का असर कम होने के बाद इसकी समीक्षा की जानी थी।

कोहिमा में आयोजित हो रहे तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मार्ट के इतर केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय के अतिरिक्त महानिदेशक रुपिंदर बरार ने कहा, '' जब हम पर्यटन नीति पर तेजी से काम कर रहे थे, उसी दौरान कोविड संकट आ गया, जिसके चलते कई तरह की चुनौतियां उभरी, हालांकि, महामारी कई अवसर भी लेकर आयी।''

उन्होंने कहा, '' महामारी ऐसा उभरता विषय है, जिसने पर्यटन की दुनिया को बदल दिया है। हम एक बार फिर इस बात को लेकर विचार-विमर्श कर रहे हैं कि कोविड-काल में वैश्विक मानंदडों को ध्यान में रखते हुए किस तरह नीति को आकार दिया जाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू