लाइव न्यूज़ :

झारखंड के स्कूल-कॉलेज में लागू होंगे एनसीसी के नये पाठ्यक्रम

By भाषा | Updated: November 3, 2021 23:47 IST

Open in App

रांची, तीन नवंबर झारखंड के स्कूलों और कॉलेजों में राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के नये पाठ्यक्रम की योजना लागू की जाएगी जिसके लिये राज्य सरकार की सहमति प्राप्त हो चुकी है।

बिहार-झारखंड एनसीसी निदेशालय के अपर महानिदेशक मेजर जनरल एम इन्द्रबालन ने करमटोली चौक के नजदीक स्थित एनसीसी कैंपस में पत्रकारों को संबोधित करते हुए यह बात कही।

मेजर जनरल इन्द्रबालन ने बताया कि अब तक एनसीसी द्वारा कैडेट के प्रशिक्षण में कई तरह के बदलाव किये गये हैं, जिसमें नई शिक्षा पद्धति के अनुरूप विश्वविद्यालय में विषय के तौर पर एनसीसी को लागू किया जाना एक अनूठा कदम है।

उन्होंने बताया कि नयी योजना के तहत एनसीसी कैडेट को प्रस्तुतिकरण से अंकों का फायदा मिलेगा। साथ ही अकादमिक तौर पर इसे मान्यता मिल सकेगी। अब तक अतिरिक्त गतिविधि के तौर पर एनसीसी का प्रशिक्षण होता था और राज्य की नीतियों के अनुसार ही कैडेट को लाभ मिल पाता था।

मेजर जनरल इन्द्रबालन ने कहा कि ऐसे कॉलेज और स्कूलों को भी चिन्ह्ति किया जायेगा जो एनसीसी प्रशिक्षण की मान्यता ले चुके हैं लेकिन वो प्रशिक्षण का कार्य नहीं कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां