लाइव न्यूज़ :

दुनिया भर की लेखिकाओं का नया कहानी संग्रह जारी हुआ

By भाषा | Updated: November 27, 2021 19:55 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 नवंबर दुनिया भर की लेखिकाओं की 18 लघु कहानियां ‘‘द पंच मैगजीन एंथोलॉजी ऑफ न्यू राइटिंग: सेलेक्ट स्टोरीज बाई वूमेन राइटर्स’’ में बताया गया है कि किस तरह संस्कृति साहित्य का मार्गदर्शन करती है और नई जानकारियां देती है।

पुस्तक का प्रकाशन नियोगी बुक्स ने किया है जिसका संपादन एवं प्रकाशन ‘द पंच मैगजीन’ की संस्थापक एवं प्रकाशक शिरीन कादरी ने किया है।

पुस्तक में कश्मीर से केरल और वॉशिंगटन से लंदन एवं रोम तक की संस्कृतियों को दर्शाती कहानियां लोगों के अंदर एवं बाहर की चिंताओं एवं मानसिक व्यस्तताओं को सामने लाती हैं।

कादरी ने पुस्तक के बारे में कहा, ‘‘लघु कहानियों ने हमेशा दुनिया भर के लेखकों को आकर्षित किया है। समकालीन लेखिकाओं के लघु कहानियों के इस संकलन में दिखाया गया है कि किस तरह से वे जीवन की जटिलताओं एवं विरोधाभासों का विस्तार करती हैं।’’

इसमें हुमरा कुरैशी, अंजलि डोनी, अनिला एसके, गीता नायर जी., हेलेन हैरिस, मीना मेनन, मेहर पेस्तोनजी, जयश्री मिश्रा, लता अनंतरमन, रिनीता बनर्जी, रोशेल पोटकर, सारा रॉबर्टसन, शिल्पा रैना, टैमी आर्मस्ट्रांग, विनीता मोक्किल, वृंदा बलिगा और अमीता बल की कहानियां शामिल की गई हैं।

वरिष्ठ कवि और गीतकार गुलजार ने पुस्तक की प्रशंसा की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल