लाइव न्यूज़ :

जगन्नाथ मंदिर के लिए नयी मानक संचालन प्रक्रिया जारी, रविवार को बंद रहेगा

By भाषा | Updated: April 3, 2021 21:02 IST

Open in App

भुवनेश्वर, तीन अप्रैल कोविड के मामलों में तेजी से वृद्धि होने के मद्देनजर श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन (एसजेटीए) ने शनिवार को नयी मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी की। एसओपी के अनुसार 12 वीं शताब्दी का यह मंदिर आम लोगों के लिए रविवार को बंद रहेगा।

अधिकारियों ने बताया कि एसओपी के अनुसार श्रद्धालु सोमवार से शनिवार तक मंदिर में पूजा अर्चना कर सकेंगे और हर रविवार को मंदिर परिसर की व्यापक साफ-सफाई की जाएगी।

एसजेटीए प्रमुख कृष्ण कुमार की अध्यक्षता में सभी पक्षों के साथ एक बैठक हुयी जिसमें एसओपी में निर्धारित दिशानिर्देशों के कार्यान्वयन को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।

कुमार ने कहा, ‘‘इस बात पर चर्चा की गयी कि कोविड​​-19 के मामलों में वृद्धि के मद्देनजर एसओपी में बदलाव के लिए कई सुझाव मिले हैं।’’ उन्होंने कहा कि 23 मार्च को पुजारियों के प्रमुख निकाय छतीसा निजोग मे भी इस विषय पर चर्चा की गयी थी।

नयी एसओपी के अनुसार, रविवार को छोड़कर सप्ताह के अन्य दिन मंदिर खुले रहेंगे। इसमें कोविड संबंधी उचित व्यवहार सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया है।

उन्होंने कहा कि अन्य राज्यों से आने वाले लोगों पर रोक के संबंध में राज्य सरकार द्वारा जारी दिशानिर्देशों का पालन किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित