अंडमान में पेड़ों पर रहने वाले मेंढ़क की नयी प्रजाति मिली

By भाषा | Updated: November 12, 2020 16:11 IST2020-11-12T16:11:13+5:302020-11-12T16:11:13+5:30

New species of frog living on trees found in Andaman | अंडमान में पेड़ों पर रहने वाले मेंढ़क की नयी प्रजाति मिली

अंडमान में पेड़ों पर रहने वाले मेंढ़क की नयी प्रजाति मिली

कोच्चि, 12 नवंबर अंडमान निकोबार और पूर्वोत्तर भारत में पेडों पर रहने वाले मेंढक की नयी प्रजाति का पता चला है। अनुसंधानकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रोफेसर एस डी बीजू की अगुवाई में भारत, चीन, इंडोनेशिया और थाईलैंड के अनुसंधानकर्ताओं के दल ने कहा कि यह पहली बार है कि भारत के अंडमान द्वीपोसमूह में पेड़ों पर रहने वाली मेढ़क की प्रजाति रोहानिक्सॉलस का पता चला है।

यह नाम श्रीलंका के जीव वर्गीकरण विज्ञानी रोहन पेथियागोडा के नाम पर रखा गया है।

जीवविज्ञान की अंतरराष्ट्रीय पत्रिका ‘जूटाक्सा’ के वर्तमान अंक में प्रकाशित अध्ययन में कहा गया है , ‘‘ अंडमान के उभयचर प्राणियों का हाल के वर्षों में लगातार सर्वेक्षण किया गया लेकिन इन द्वीपो पर अब तक रैकोफोराइड फैमिली का पता नहीं चला।’’

उसमें कहा गया है, ‘‘ लेकिन आश्चर्य की बात है कि उत्तरी और मध्य अंडमान निकोबार में पेड़ों पर रहने वाले मेंढक की प्रजाति सामान्य है।’’

बीजू ने एक बयान में कहा कि अंडमान द्वीपों पर पेड़ पर पाये जाने वाले मेढक का मिलना अप्रत्याशित है और यह फिर भारत जैसे विशाल, विविधता वाले देश में उपयुक्त दस्तावेजीकरण के लिए जलीय जीवों के सर्वेक्षण एवं अन्वेषण के महत्व को रेखांकित करता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: New species of frog living on trees found in Andaman

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे