लाइव न्यूज़ :

नए सामाजिक न्याय मंत्री ने पूर्ववर्ती थावरचंद गहलोत से मुलाकात की, मंत्रालय के मामलों पर चर्चा की

By भाषा | Updated: July 9, 2021 19:58 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ जुलाई नवनियुक्त सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री वीरेंद्र कुमार ने अपने पूर्ववर्ती थावरचंद गहलोत से मुलाकात की और मंत्रालय से जुड़े मामलों को लेकर उनके सुझाव लिए।

गहलोत को कर्नाटक का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। इससे पहले, वह केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री थे। कुमार ने गहलोत से उनके आवास पर मुलाकात की और मंत्रालय से संबंधित मामलों पर चर्चा की।

कुमार ने हिंदी में ट्वीट किया, "आज कर्नाटक के नवनियुक्त राज्यपाल श्री थावरचंद गहलोत जी से उनके आवास पर जाकर शुभकामनाएँ प्रदान कीं व पूर्व मंत्री के रूप में उनके अनुभव का लाभ लिया तथा उनके सुझावों को आगे बढ़ाने का विश्वास दिलाया।’’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि नए मंत्री अपने पूर्ववर्तियों से मिल सकते हैं और उनके अनुभव से सीख सकते हैं। कुमार ने राज्य मंत्री रामदास आठवले, प्रतिमा भौमिक और ए नारायणस्वामी के साथ मंत्रालय के अधिकारियों के साथ विभिन्न योजनाओं पर बैठकें कीं।

कुमार, भौमिक और नारायणस्वामी ने बृहस्पतिवार को सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय का कार्यभार संभाला। उल्लेखनीय है कि केंद्रीय मंत्रिपरिषद् में बड़े बदलाव के तहत बुधवार को 12 मंत्रियों को हटा दिया गया और 36 नए सदस्यों को मंत्रिमंडल में जगह दी गई। राष्ट्रपति भवन के दरबार हॉल में आयोजित एक समारोह में 15 कैबिनेट मंत्रियों और 28 राज्य मंत्रियों ने शपथ ली थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए