लाइव न्यूज़ :

नयी एसआईटी न्याय के करीब पहुंच गयी है : नवजोत सिद्धू

By भाषा | Updated: June 26, 2021 22:26 IST

Open in App

चंडीगढ़, 26 जून वर्ष 2015 में पवित्र ग्रंथ की बेअदबी के मामले और बाद में पुलिस गोलीबारी की घटनाओं की जांच में कथित देरी के लिए अमरिंदर सिंह के नेतृत्व वाली सरकार पर अक्सर निशाना साधने वाले कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने शनिवार को कहा कि पंजाब पुलिस की नयी एसआईटी न्याय के करीब पहुंच गयी है।

सिद्धू ने शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल के शुक्रवार के ट्वीट के लिए उनपर निशाना साधा, जिसमें उन्होंने कहा था कि पंजाब के मुख्यमंत्री, कांग्रेस नेता राहुल गांधी के कथित इशारे पर शिरोमणि अकाली दल के नेतृत्व को फंसा रहे हैं। सिद्धू ने शनिवार को एक ट्वीट में कहा, ‘‘गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी के मामले को छह साल हो चुके हैं। आपके दो साल के कार्यकाल में कोई न्याय नहीं हुआ। अगले साढ़े चार साल में कोई न्याय नहीं हुआ। आज नई विशेष जांच टीम (एसआईटी) न्याय के करीब पहुंच गयी है और आप राजनीतिक हस्तक्षेप का शोर मचा रहे हैं। राजनीतिक हस्तक्षेप तब हुआ था, जिससे छह साल की देरी हुई।’’ अमृतसर पूर्व सीट से विधायक सिद्धू ने सुखबीर के ट्वीट को भी टैग किया।

पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के निर्देश पर पंजाब सरकार ने कोटकपूरा पुलिस गोलीबारी मामले की जांच के लिए अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (सतर्कता ब्यूरो) एल के यादव के नेतृत्व में नयी एसआईटी गठित की थी। वर्ष 2015 में कोटकपूरा पुलिस गोलीबारी की जांच कर रही नयी एसआईटी ने शनिवार को सुखबीर सिंह बादल से करीब चार घंटे तक पूछताछ की।

पवित्र ग्रंथ के अनादर की घटनाएं और उसके बाद लोगों पर पुलिस की गोलीबारी की घटनाएं हुई थी उस वक्त सुखबीर उपमुख्यमंत्री थे और उनके पास गृह विभाग भी था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्रिकेटKKR vs LSG: विवादित कैच, बाउंड्री रोप से दिग्विजय राठी का पैर छूने के बावजूद फिन एलन को दिया गया आउट, WATCH

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारत अधिक खबरें

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो