लाइव न्यूज़ :

इंजीनियरिंग कालेजों, तकनीकी संस्थानों में प्रथम वर्ष के छात्रों का नया सत्र 30 नवंबर से होगा शुरू

By भाषा | Updated: October 26, 2021 18:03 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 अक्टूबर देश भर में इंजीनियरिंग कालेजों एवं अन्य तकनीकी संस्थानों में प्रथम वर्ष में दाखिला लेने वाले छात्रों के लिये नया अकादमिक सत्र 30 नवंबर से शुरू होगा । अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) ने यह घोषणा की ।

पहले से पाठ्यक्रम कर रहे छात्रों की कक्षाएं एक अक्टूबर से शुरू हो गई है। संशोधित अकादमिक कैलेंडर के मुताबिक, प्रथम वर्ष के छात्रों के लिये विद्यारंभ कार्यक्रम 15 नवंबर से शुरू होगा और कक्षाएं 30 नवंबर से शुरू होगी ।

एआईसीटीई के सदस्य सचिव ने कहा, ‘‘ यह कार्यक्रम ऐसे संस्थानों पर लागू नहीं है जिन्होंने दाखिले की प्रक्रिया पहले ही पूरी कर ली है और पूर्व के कार्यक्रम के मुताबिक कक्षाएं शुरू कर दी है। हालांकि ऐसे संस्थान रिक्तियों के मद्देनजर नये छात्रों को दाखिला देते हैं तब रद्द करने एवं फीस वापसी का नया कार्यक्रम लागू होगा । ’’

तकनीकी पाठ्यक्रमों के लिये पूर्ण धन वापसी के साथ सीटों को रद्द करने की अंतिम तिथि को 25 नवंबर तक बढ़ा दिया गया है। नये छात्र 30 अक्टूबर तक पाठ्यक्रम के दूसरे वर्ष में पार्श्व प्रवेश माध्यम से दाखिला ले सकते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग