लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक में कोविड-19 के लिए नए नियम: मॉल,सिनेमाघरों में प्रवेश के लिए पूर्णटीकाकरण अनिवार्य

By भाषा | Updated: December 3, 2021 18:53 IST

Open in App

बेंगलुरु,तीन दिसंबर कर्नाटक में कोरोना वायरस संक्रमण के नए स्वरूप ओमीक्रोन के दो मामले सामने आने के बाद राज्य सरकार ने शुक्रवार को कई सुरक्षा उपायों की घोषणा की जिनमें मॉल और सिनेमाघरों में जाने तथा स्कूल और कॉलेज जाने वाले छात्रों के अभिभावकों के लिए टीके की दोनों खुराक लेना जरूरी है।

हवाई अड्डों पर अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की जांच तेज करना, शिक्षण संस्थानों को अपने सार्वजनिक कार्यक्रमों को स्थगित करने के लिए कहना, सभाओं, बैठकों, सम्मेलनों में शामिल होने वाले लोगों की संख्या 500 तक सीमित करना, सरकार द्वारा घोषित अन्य उपायों में शामिल हैं।

मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने राज्य में ओमीक्रोन स्वरूप के दो मामलों का पता चलने के बाद शुक्रवार को विशेषज्ञों, वरिष्ठ मंत्रियों और अधिकारियों के साथ बैठक की।

राजस्व मंत्री आर अशोक ने कहा,‘‘ कर्नाटक में कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप के दो मामले सामने आए हैं और पूरे विश्व में करीब चार सौ मामले सामने आए हैं.....अभी इन मामलों पर कोई आधिकारिक अध्ययन नहीं है,लेकिन उपलब्ध अनौपचारिक सूचनाओं के अनुसार ये संक्रमण बहुत तीव्र नहीं हैं।’’

बैठक के बाद उन्होंने संवाददताओं से बातचीत में कहा संक्रमित लोगों में बहुत हल्के लक्षण पाए गए हैं और इससे मौत का कोई मामला सामने नहीं आया है।

राज्य में ओमीक्रोन के दो मामले बृहस्पतिवार को सामने आए। इनमें 66 वर्षीय दक्षिण अफ्रीका का नागरिक है,वहीं दूसरा एक स्थानीय चिकित्सक है। चिकित्सक के संपर्क में आए पांच लोगों में संक्रमण पाया गया है। उनके नमूने जिनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजे गए हैं।

अशोक ने सरकार द्वारा तय किए गए उपायों के बारे में जानकारी साझा करते हुए कहा कि राज्य में आने वाले अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की हवाई अड्डों पर जांच की जाएगी और उनकी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद ही उन्हें जाने की अनुमति दी जाएगी। ओमीक्रोन के साथ मौजूदा डेल्टा स्वरूप के लिए भी एहतियाती कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं।

सरकारी आदेश के अनुसार, स्कूल या कॉलेज जाने वाले 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के माता-पिता को अनिवार्य रूप से टीके की दोनों खुराक ली हुई होनी चाहिए, साथ ही मॉल, सिनेमा घरों या थिएटर में केवल उन्हें ही प्रवेश की अनुमति होगी जिनका पूर्ण टीकाकरण हो चुका है।

सभी शिक्षण संस्थानों में सांस्कृतिक गतिविधियां, उत्सव और समारोह 15 जनवरी 2022 तक के लिए स्थगित किए जाएं।

इसमें कहा गया है कि स्वास्थ्य कर्मियों, 65 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्तियों और अन्य बीमारियों से पीड़ित लोगों की जांच अनिवार्य है और सरकार इसे कराएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए