लाइव न्यूज़ :

बंगाल में नयी पाबंदियां : स्थानीय ट्रेन सेवाओं पर रोक, सीमित घंटों तक काम करेंगे बैंक

By भाषा | Updated: May 5, 2021 16:38 IST

Open in App

कोलकाता, पांच मई पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शपथग्रहण के तुरंत बाद राज्य में कोविड-19 स्थिति की बुधवार को समीक्षा की और कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए नयी पाबंदियों की घोषणा की जिनके तहत स्थानीय ट्रेन सेवाओं पर रोक लगा दी गई है।

शीर्ष अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक के बाद बनर्जी ने कहा कि नये प्रतिबंधों के तहत मेट्रो रेल और राज्य परिवहन सेवाएं भी बृहस्पतिवार से 50 प्रतिशत तक सीमित कर जाएंगी।

संवाददाता सम्मेलन में बनर्जी ने कहा कि बैंक सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक काम करेंगे और सरकारी दफ्तरों को 50 प्रतिशत कार्यबल के साथ काम करने को कहा गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य प्रशासन ने निजी कंपनियों से घर से काम करने को प्राथमिकता देने का भी अनुरोध किया है।

बनर्जी ने कहा, ‘‘स्थानीय ट्रेनों पर कल से रोक रहेगी। राज्य परिवहन एवं मेट्रो सेवाएं भी 50 प्रतिशत तक सीमित होंगी। सात मई से हवाई यात्रियों को बंगाल में प्रवेश की अनुमति नेगेटिव आरटी-पीसीआर रिपोर्ट दिखाने पर ही मिलेगी जो यात्रा से 72 घंटे से अधिक का नहीं होना चाहिए।”

उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि लंबी दूरी की ट्रेनों और अंतरराज्यीय बसों से राज्य में प्रवेश करने वाले लोगों को भी उनके साथ आरटी-पीसीआर की नेगेटिव रिपोर्ट लानी होगी।

बनर्जी ने बताया कि सभी श़ॉपिंग मॉल, सैलून, रेस्तरां, बार, खेल परिसर, जिम, स्पा और स्विमिंग पूल अभी बंद ही रहेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह