लाइव न्यूज़ :

भारत में नये पंजीकरण को 736 अफगान के नाम दर्ज किये गए: यूएनएचआरसी

By भाषा | Updated: September 15, 2021 13:49 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 सितंबर संयुक्त राष्ट्र की शरणार्थी एजेंसी यूएनएचसीआर ने यहां कहा कि एक अगस्त से 11 सितंबर तक कुल 736 अफगान के नाम नये पंजीकरण के लिए दर्ज किये गए। एजेंसी ने साथ ही कहा कि वह भारत में अफगान नागरिकों के पंजीकरण और सहायता के बढ़ते अनुरोधों को पूरा करने के लिए अपनी क्षमता बढ़ा रही है।

संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी ने कहा कि वह वीजा जारी करने और अवधि बढ़ाने, सहायता और समाधान सहित अफगान नागरिकों से संबंधित मामलों पर सरकार के साथ लगातार सम्पर्क में है।

आंकड़ों के अनुसार, भारत में यूएनएचसीआर के लिए ‘पर्सन्स आफ कन्सर्न’ की कुल संख्या 43,157 है। इनमें 15,559 शरणार्थी और शरण चाहने वाले अफगानिस्तान के हैं। यूएनएचसीआर के लिए ‘पर्सन्स आफ कन्सर्न’ का मतलब ऐसे व्यक्तियों से है जिन्हें एजेंसी आंतरिक रूप से विस्थापित, शरण मांगने वाला, या बिना देश वाले व्यक्ति मानती है।

संयुक्त राष्ट्र निकाय ने एक बयान में कहा, ‘‘एक अगस्त से 11 सितंबर तक यूएनएचसीआर द्वारा नये पंजीकरण के लिए 736 अफगान के नाम दर्ज किये गए हैं।’’

जिन लोगों ने यूएनएचसीआर से संपर्क किया है, उनमें अफगान व्यक्ति हैं जो 2021 में नये आए हैं, जो पहले से बंद शरण मामलों को फिर से खोलने की मांग कर रहे हैं, छात्र, व्यवसायी, या चिकित्सीय या अन्य प्रकार के वीजा पर लोग जो अफगानिस्तान में वर्तमान स्थिति के कारण वापस जाने में असमर्थ हैं।

यूएनएचसीआर ने कहा कि वह भारत में अफगान के पंजीकरण और सहायता के बढ़ते अनुरोधों को पूरा करने के लिए अपनी क्षमता बढ़ा रहा है।

यूएनएचसीआर ने कहा कि उसने एक अफगानिस्तान आपातकालीन प्रकोष्ठ और अफगान के लिए एक समर्पित सहायता इकाई भी स्थापित की है जिसमें पंजीकरण और सहायता के बारे में व्यापक जानकारी उपलब्ध है।

इसमें कहा गया है, ‘‘चौबीस घंटे सवालों के जवाब देने के लिए अतिरिक्त हेल्पलाइन स्थापना की गई हैं और अफगान समुदायों के साथ सीधे जुड़ाव बढ़ाया गया है। प्रतिदिन 130 से अधिक कॉल प्राप्त होती हैं, मुख्य रूप से सहायता और पंजीकरण के बारे में पूछताछ की जाती है।’’

तालिबान ने इस महीने पूरे अफगानिस्तान पर नियंत्रण कर लिया था। भारत ने सरकार के 'ऑपरेशन देवी शक्ति' के तहत भारतीय वायुसेना के सैन्य परिवहन विमान से लोगों को निकाला है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया