लाइव न्यूज़ :

इंदौर में कोविड-19 का नया रिकॉर्ड, एक ही दिन में 546 संक्रमित मिले

By भाषा | Updated: November 22, 2020 11:36 IST

Open in App

इंदौर, 22 नवंबर कोविड-19 की नयी लहर के बीच मध्य प्रदेश में इस महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित इंदौर जिले में पिछले 24 घंटों के दौरान 546 नये संक्रमित मिले हैं। यह जिले में इस महामारी के पिछले आठ महीने से जारी प्रकोप के दौरान एक ही दिन में मिले संक्रमितों की सर्वाधिक तादाद है।

अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 546 नये मामलों के साथ ही जिले में कोविड-19 के मरीजों की कुल तादाद बढ़कर 37,661 हो गयी है। इनमें से 732 मरीजों की मौत हो चुकी है।

सरकारी आंकड़ों के विश्लेषण से पता चलता है कि जिले में महामारी के मरीजों की मृत्यु दर 1.94 फीसद के स्तर पर है जो 1.46 प्रतिशत के मौजूदा राष्ट्रीय औसत के मुकाबले अधिक है।

अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के 2,825 मरीजों का इलाज किया जा रहा है। इनमें घरों में पृथक-वास (होम आइसोलेशन) में रखे गये मरीज भी शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि जिले में अब तक 34,104 लोग इलाज के बाद कोरोना वायरस संक्रमण से मुक्त हो गए हैं।

करीब 35 लाख की आबादी वाले जिले में कोविड-19 के प्रकोप की शुरूआत 24 मार्च से हुई, जब पहले चार मरीजों में इस महामारी की पुष्टि हुई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह