लाइव न्यूज़ :

मोदी सरकार के तहत समानता पर आधारित नई राजनीतिक संस्कृति स्थापित हुई: सिंह

By भाषा | Updated: December 26, 2021 23:10 IST

Open in App

जम्मू, 26 दिसंबर केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने रविवार को कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार के तहत देश में एक नई राजनीतिक संस्कृति स्थापित की गई है जो बिना किसी भेदभाव के ‘‘सभी के लिए समानता’’ पर आधारित है।

कठुआ के बसोहली में प्रशासन द्वारा आयोजित ‘सुशासन सप्ताह’ पर एक सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जिला विकास परिषद (डीडीसी) चुनावों के संपन्न होने के बाद जम्मू-कश्मीर में जमीनी स्तर पर लोकतंत्र मजबूत हुआ है।

प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री सिंह ने कहा, ‘‘मोदी सरकार के तहत देश में एक नई राजनीतिक संस्कृति स्थापित की गई है जो बिना किसी भेदभाव के सभी के लिए समानता पर आधारित है। इस नई राजनीतिक संस्कृति के साथ हर स्तर पर सभी संवैधानिक मूल्यों और सिद्धांतों का पालन किया जा रहा है।’’

उन्होंने कहा कि समावेशी विकास के संदर्भ में एक बड़ा बदलाव अब जमीनी स्तर पर दिखाई दे रहा है जो सरकार के मंत्र ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास’ को दोहराता है, जो ‘‘सभी के लिए न्याय, किसी का तुष्टिकरण नहीं’’ के सिद्धांत के अनुसार है।

सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस बात पर जोर दिया है कि विकास केवल कुछ स्थानों तक सीमित नहीं होना चाहिए बल्कि दूर-दराज के उन क्षेत्रों में इसे ले जाना चाहिए जहां विकास की केवल बात की जाती थी लेकिन कभी ऐसा किया नहीं गया।

उन्होंने कहा, ‘‘कई दशकों से लंबित डीडीसी चुनावों के आयोजन के बाद से जम्मू-कश्मीर में जमीनी स्तर पर लोकतंत्र मजबूत हुआ है।’’

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने शाहपुर कंडी बांध परियोजना में व्यक्तिगत रूप से रुचि ली और उनके निजी हस्तक्षेप से ही 45 साल बाद इस परियोजना पर काम फिर से शुरू हुआ, जो पहले किसी न किसी कारण से रुका हुआ था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू