लाइव न्यूज़ :

त्रिपुरा आदिवासी परिषद चुनाव में नई पार्टी टीआईपीआरए ने बाजी मारी

By भाषा | Updated: April 10, 2021 21:04 IST

Open in App

अगरतला, 10 अप्रैल त्रिपुरा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष प्रद्योत किशोर देब बर्मन की अगुवाई वाले टीआईपीआरए ने शनिवार को त्रिपुरा आदिवासी क्षेत्र स्वायत्त जिला परिषद (टीटीएएडीसी) चुनाव में 28 में से 18 सीटों पर जीत हासिल की। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी है।

उन्होंने कहा कि तिपराहा इंडिजीनियस प्रोग्रेसिव रीजनल अलायंस (टीआईपीआरए) ने 18 और भाजपा ने नौ सीटों पर जीत दर्ज की है। एक सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार को जीत मिली है।

तीस सदस्यीय आदिवासी परिषद की 28 सीटों पर मंगलवार को मतदान हुआ था। शेष दो सीटों पर राज्यपाल राज्य सरकार की सलाह पर दो सदस्यों को मनोनीत करेंगे।

राज्य का दो तिहाई क्षेत्र टीटीएएडीसी शासन के तहत आता है। इसे आदिवासियों का क्षेत्र कहा जाता है। त्रिपुरा की एक तिहाई आबादी आदिवासी है।

देबबर्मन ने अपने समर्थकों से अपनी नव स्थापित पार्टी को चुनाव में बहुमत मिलने का जश्न शांतिपूर्ण तरीके से मनाने का आग्रह किया है।

उन्होंने कहा, ''हमें एकता बनाए रखनी है। मैं लोगों से आईपीएफटी, भाजपा, माकपा और कांग्रेस समर्थकों के घरों पर हमला करने से बचने की अपील करता हूं। वे भी हमारे ही लोग हैं। हमें उसने नहीं लड़ना चाहिये। अगर हम एकता चाहते हैं तो शांति बनाए रखनी चाहिये। वे भी चुनाव के बाद हमारी पार्टी में शामिल हो जाएंगे।''

देबबर्मन ने कहा कि सोमवार को अगरतला से लगभग 25 किलोमीटर दूर कुमुलवुंग में आदिवासी परिषद मुख्यालय में जीत के जश्न में रैली आयोजित की जाएगी।

देबबर्मन त्रिपुरा कांग्रेस के अध्यक्ष थे। आलाकमान से मतभेदों का हवाला देकर सितंबर 2019 में उन्होंने पार्टी छोड़ दी थी। इसके एक महीने बाद उन्होंने टीआईपीआरए की स्थापना की घोषणा की थी, जो शुरू में एक सामाजिक संगठन था, लेकिन 2020 में यह राजनीतिक दल बन गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन