लाइव न्यूज़ :

नए गंध परीक्षण से कोविड-19 के निदान में मिल सकती है मदद : वैज्ञानिक

By भाषा | Updated: April 30, 2021 16:48 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 अप्रैल वैज्ञानिकों का कहना है कि कैप्सूल आधारित एक नए गंध परीक्षण से गंध पहचानने की क्षमता खोने से संबंधित विभिन्न बीमारियों, जैसे कोविड-19 आदि के त्वरित निदान में मदद मिल सकती है।

जर्नल रॉयल सोसाइटी इंटरफेस में प्रकाशित अध्ययन के मुताबिक यह परीक्षण पार्किंसन बीमारियों के मरीजों पर भी करना आसान है और बड़ी आबादी में कोविड-19 के निदान में भी मददगार है।

ब्रिटेन के क्वीन मेरी यूनिवर्सिटी ऑफ लंदन के शोधकर्ताओं ने पाया कि गंध परीक्षण में पार्किंसन और अल्जाइमर समेत तंत्रिकातंत्र संबंधी कुछ स्थितियों के निदान में मदद की भी क्षमता है।

उन्होंने कहा, हालांकि ये परीक्षण व्यापक रूप से उपलब्ध नहीं हैं, महंगे हैं और सामान्य स्वास्थ्य देखभाल व्यवस्थाओं में इन्हें देने में काफी वक्त लगता है।

इस समस्या के समाधान के लिये दल ने एक नया गंध परीक्षण किट विकसित किया है जिसमें सुगंधित तेलों की खुशबू वाले कैप्सूलों को एक तरफ टेप वाली दो पट्टियों के बीच रखा जाता है।

गंध परीक्षण के लिये कैप्सूलों को उंगलियों और टेप की पट्टी के बीच तोड़ा जाता है जिससे कैप्सूल में भरी सामग्री बाहर आ जाती है।

किसी व्यक्ति के इन खुशबुओं को पहचानने की क्षमता के आधार पर अंक तय किया जाता है अगर मरीज गंध हीनता का अनुभव करता है तो उसे चिकित्सकों को भेजा जा सकता है।

क्वीन मैरीज स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड मेटेरियल्स साइंस से मुख्य शोधकर्ता अहमद इस्माइल कहते हैं, “हमारा कैप्सूल आधारित गंध परीक्षण गंध पहचानने की अक्षमता से जुड़े विभिन्न रोगों के त्वरित निदान में सहायता कर सकता है।”

इस्माइल ने कहा, “इसमें पार्किंसन और अल्जाइमर बीमारियों के अलावा कोविड-19 भी शामिल हैं जिनके बारे में माना जाता है कि वह गंध पहचानने की क्षमता को प्रभावित करती हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?