पश्चिमी हिंद महासागर में नीली व्हेल की नयी संख्या के बारे में पता चला: शोध

By भाषा | Updated: December 22, 2020 10:52 IST2020-12-22T10:52:39+5:302020-12-22T10:52:39+5:30

New number of blue whales found in western Indian Ocean: research | पश्चिमी हिंद महासागर में नीली व्हेल की नयी संख्या के बारे में पता चला: शोध

पश्चिमी हिंद महासागर में नीली व्हेल की नयी संख्या के बारे में पता चला: शोध

नयी दिल्ली, 22 दिसंबर वैज्ञानिकों को पश्चिमी हिंद महासागर में रह रहीं नीली व्हेल की नयी संख्या के बारे में पता चला है, जिनके बारे में पहले कोई जानकारी नहीं थी। उन्होंने इस क्षेत्र की ध्वनि रिकॉर्डिंग के विश्लेषण के आधार पर यह दावा किया। इससे दुनियाभर में इस सबसे बड़े प्राणी की मौजूदगी की बात पुख्ता होती है।

ये अत्यधिक लुप्तप्राय स्तनधारी दुनिया भर में सभी महासागरों में पाए जाते हैं और इनकी आवाज बहुत धीमी होती है। इस शोध में अमेरिका के न्यू इंग्लैंड एक्वेरियम के शोधकर्ता भी शामिल थे। उन्होंने कहा कि हर जगह की ब्लू व्हेल की अलग और अनोखी आवाज होती है।

हाल ही में 'एंडेन्जर्ड स्पीशियस रिसर्च' पत्रिका में प्रकाशित शोध में वैज्ञानिकों ने ओमान के अरब सागर तट से लेकर दक्षिणी मेडागास्कर तक की ध्वनि रिकॉर्डिंग का विश्लेषण किया और नीली व्हेल की आवाज सुनी, जिसे पहले कभी नहीं सुना गया था।

शोधकर्ताओं ने विश्लेषण के आधार पर कहा कि उन्हें पश्चिमी हिंद महासागर में नीली व्हेल के बारे में जानकारी मिली है, जिनके बारे में संभवत: पहले पता नहीं लगाया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: New number of blue whales found in western Indian Ocean: research

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे