लाइव न्यूज़ :

असकोट अभयारण्य पर नई अधिसूचना आसपास के गांवों के लिए वरदान

By भाषा | Updated: December 13, 2021 20:15 IST

Open in App

पिथौरागढ़, 13 दिसंबर असकोट वन्यजीव अभयारण्य को पर्यावरण संवेदी क्षेत्र घोषित करने वाली नई अधिसूचना के जरिए पिथौरागढ़ जिले के धारचूला, मुनस्यारी और डीडीहाट उपमंडलों के 111 से अधिक गांवों को उसके दायरे से बाहर किए जाने से उनमें आधारभूत सुविधाओं के विकास का रास्ता साफ हो गया है।

केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्रालय द्वारा असकोट अभयारण्य को पर्यावरण संवेदी क्षेत्र घोषित करने की दो दिसंबर को जारी की गई अधिसूचना में उसका 146 वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल कम कर दिया गया है जिसमें ये 111 गांव स्थित हैं।

वन अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि नई अधिसूचना जारी होने के बाद असकोट प्रदेश का ऐसा पहला अभयारण्य बन गया है जिसके अंदर कोई गांव नहीं हैं।

हाल तक पिथौरागढ़ के प्रभागीय वन अधिकारी रहे विनय भार्गव ने कहा कि 1986 में बने अभयारण्य को पर्यावरण संवेदी क्षेत्र घोषित किए जाने के बाद उसके दायरे से बाहर हुए 111 गांवों को बड़ी राहत मिली है जहां के निवासी लंबे समय से आधारभूत सुविधाओं के विकास की कमी के चलते परेशान थे।

पिथौरागढ़ से 54 किमी उत्तर में स्थित असकोट अभयारण्य को विशेष रूप से कस्तूरी मृग और अन्य दुर्लभ हिमालयी प्रजातियों के संरक्षण के लिए स्थापित किया गया था।

वन अधिकारी ने बताया कि अभयारण्य में हिम तेंदुए, हिम मुर्गे, मोनाल, कोकलाज के अलावा पक्षियों की 250 प्रजातियां और सरीसृपों की 37 प्रजातियां मौजूद हैं। यहां 2600 हिमालयी जड़ी-बूटियों की किस्में भी पायी जाती हैं।

आसपास के गांवों के निवासी इस बात को लेकर प्रसन्न हैं कि उनके गांवों में भी अब विकास हो सकेगा। डीडीहाट के निवासी संजू पंत ने कहा कि गोरी नदी के पार पश्चिम की तरफ की भूमि के अभयारण्य से बाहर होने के बाद लंबे समय से प्रस्तावित डीडीहाट से लेकर मुनस्यारी तक के मोटरमार्ग का निर्माण हो सकेगा जो आदिचौरा से होते हुए जाएगा।

मुनस्यारी उपमंडल के बराम क्षेत्र के ग्रामीणों के अनुसार, ज्यादातर गांव पिछले 39 ​वर्षों से आधारभूत सुविधाओं के विकास से वंचित हैं और इसी कारण वहां से पलायन भी हो रहा है। उनका मानना है कि नई अधिसूचना से गोरी नदी के पास के गांवों को भी सड़कें, स्कूल और अस्पताल मिल सकेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो