लाइव न्यूज़ :

एनडीएमसी और एसडीएमसी के नए महापौर और उप महापौर निर्विरोध निर्वाचित

By भाषा | Updated: June 16, 2021 16:47 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 जून उत्तरी दिल्ली नगर निगम (एनडीएमसी) में महापौर पद पर भाजपा उम्मीदवार बुधवार को निर्विरोध निर्वाचित हुए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

वहीं एनडीएमसी में स्थायी समिति के सदस्य भी निर्विरोध चुने गए।

महापौर और उप महापौर पद के लिए भाजपा से क्रमशः राजा इकबाल (जीटीबी वॉर्ड) और अर्चना (होलाम्बी खुर्द) ने नामांकन दाखिल किया था। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दोनों यहां सिविल सेंटर (निकाय केंद्र) में आयोजित एनडीएमसी सदन सत्र की बैठक में निर्विरोध निर्वाचित हुए।

भाजपा शासित निकाय में महापौर, उप महापौर और एनडीएमसी पैनल के सदस्यों के पद पर नामांकन दाखिल करने की तारीख आठ जून थी।

अधिकारी ने बताया कि एनडीएमसी के पैनल में भाजपा के जोगी राम जैन, विजय भगत और आम आदमी पार्टी के राजीव यादव निर्विरोध निर्वाचित हुए। उन्होंने बताया कि भाजपा के योगेश वर्मा ने दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) की सलाहकार परिषद के सदस्य के पद के लिए नामांकन दाखिल किया था और वह निर्विरोध निर्वाचित हुए।

नगर निकाय के एक अधिकारी ने बताया कि दक्षिणी दिल्ली नगर निगम (एसडीएमसी) में भी महापौर और उप महापौर निर्विरोध निर्वाचित हुए।

एसडीएमसी ने बताया था कि सागरपुर पश्चिम वार्ड के मुकेश सूर्यान ने महापौर पद के लिए नामांकन दाखिल किया था। वहीं पवन शर्मा ने उप महापौर के लिए नामांकन दाखिल किया था।

वहीं पूर्वी दिल्ली नगर निगम (ईडीएमसी) के नए महापौर और उप महापौर का बुधवार को निर्विरोध निर्वाचित होना तय है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र