लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेशः कांग्रेस में प्रदेश अध्यक्ष के लिए मंथन हुआ तेज, इस नेता का नाम चल रहा सबसे आगे

By राजेंद्र पाराशर | Updated: January 14, 2019 05:30 IST

मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव के परिणाम आने और कमलनाथ के मुख्यमंत्री बनने के बाद से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए कवायद चल रही थी. शनिवार के बाद से इस पद के लिए दावेदारों की सक्रियता दिखाई दी. शनिवार को दिल्ली पहुंचे नेताओं ने पद के लिए अपने स्तर से प्रयास तेज कर दिए. 

Open in App

मध्यप्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष पद के लिए दो दिनों से दिल्ली में कवायद तेज है. लोकसभा चुनाव के पहले प्रदेश अध्यक्ष के बदले जाने की संभावना है. अजय सिंह का नाम तेजी से इस पद के लिए उभरा है, वहीं सिंधिया समर्थक रामनिवास रावत भी इस पद के लिए दौड़ में है. जल्द ही कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए नाम की घोषणा की जाने की संभावना है.

मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव के परिणाम आने और कमलनाथ के मुख्यमंत्री बनने के बाद से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए कवायद चल रही थी. शनिवार के बाद से इस पद के लिए दावेदारों की सक्रियता दिखाई दी. शनिवार को दिल्ली पहुंचे नेताओं ने पद के लिए अपने स्तर से प्रयास तेज कर दिए. 

पूर्व में माना जा रहा था कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ही रहेंगे, मगर अब समीकरण बदले हैं और इस पद के लिए दो दावेदार सामने आए हैं. दिग्विजय और कमलनाथ चाहते हैं कि अजय सिंह को प्रदेश अध्यक्ष की कमान सौंपी जाए, जबकि ज्योरादित्य सिंधिया इस पद के लिए अपने समर्थक विधायक रामनिवास रावत का नाम आगे बढ़ा रहे हैं. हालांकि दोनों ही दावेदार वर्तमान में कार्यकारी अध्यक्ष है और दोनों ही विधानसभा चुनाव हारे भी है.

दिल्ली में सक्रिय नेताओं के प्रयासों से अब तक इस पद के लिए अजय सिंह का नाम करीब-करीब तय माना जा रहा है. दिग्विजय सिंह ने अजय सिंह के नाम पर कमलनाथ को भी सहमत कर लिया है, जबकि सिंधिया ने अपनी ओर से अजय सिंह के नाम पर कोई बात नहीं कही है. वे चाहते हैं कि रामनिवास रावत को प्रदेश अध्यक्ष बनाया जाए.

सोशल मीडिया पर मिलने लगी बधाई

अजय सिंह को कांग्रेस के दो मंत्रियों और पदाधिकारियों ने सोशल मीडिया पर बधाई भी दे दी. मगर बाद में उन्होंने अपनी पोस्ट को हटा भी दिया. अजय सिंह रविवार को दिल्ली से वापस भोपाल लौट आए, मगर वे इस कुछ कह नहीं रहे हैं, मीडिया से इस मुद्दे पर दूरी बनाए रखे हुए हैं. बताया जा रहा है कि वे घोषणा न होने तक कुछ नहीं कहना चाहते हैं. उन्हीं के कहने पर सोशल मीडिया पर जिन लोगों ने अजय सिंह को अध्यक्ष बनने पर बधाई दी थी, उन्होंने अपने पोस्ट को डिलीट किया है.

टॅग्स :कांग्रेसमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह