लाइव न्यूज़ :

केरल में नई एलडीएफ सरकार के 20 मई को सत्ता संभालने की संभावना

By भाषा | Updated: May 13, 2021 00:11 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 12 मई केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन की अध्यक्षता में नई एलडीएफ सरकार के 20 मई को सत्ता संभालने की उम्मीद है।

मुख्यमंत्री ने बुधवार को यहां एक संवाददाता सम्मेलन में इस संबंध में संकेत दिए।

एक सवाल के जवाब में विजयन ने कहा कि 20 मई को शपथ लेने की योजना है।

उन्होंने कहा, "चीजें उस दिशा में बढ़ रही हैं। वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) की बैठक में इस मुद्दे पर चर्चा होनी है।"

यह पूछे जाने पर कि शपथ ग्रहण की तारीख किसी ज्योतिष से सलाह के बाद तय की गई, विजयन ने चुटकी लेते हुए कहा, "क्या आप कह रहे हैं कि मैं ज्योतिष में विश्वास करता हूं। आप लोग दोनों तरह से देखते हैं।"

विजयन के नेतृत्व में माकपा की अगुवाई वाली एलडीएफ ने छह अप्रैल को हुए विधानसभा चुनाव में विपक्षी यूडीएफ को हराकर प्रचंड जीत दर्ज की।

एलडीएफ ने कुल 140 सीटों में से 99 सीटें जीतीं, जबकि कांग्रेस की अगुवाई वाली यूडीएफ केवल 41 जीत सकी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

भारत अधिक खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए