लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर में नए भूमि कानून से घोटाले, भूमि कब्जे के मामलों पर रोक लगेगी : जितेंद्र सिंह

By भाषा | Updated: November 25, 2020 22:55 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 नवंबर केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने बुधवार को कहा कि जम्मू कश्मीर में नए भूमि कानून से भूमि पर कब्जा करने के मामलों और ‘रोशनी’ जैसे घोटालों पर रोक लगेगी।

उन्होंने कहा कि यह कानून ‘‘नेता-प्रशासन गठजोड़ के माफिया सदस्यों’’ के भी खिलाफ है जिन्होंने पिछली आधी सदी में अनधिकृत जमीन पर बड़ी-बड़ी इमारतें, बंगले और वाणिज्यिक परिसर बनवाए हैं।

कार्मिक राज्य मंत्री सिंह ने कहा, ‘‘यही कारण है कि कानून तोड़ने के आदी इन सभी लोगों ने गिरोह बनाकर भूमि कानून के खिलाफ झूठ फैलाने का अभियान चलाया। भारत के संविधान के प्रावधानों के तहत इस कानून को लागू किया गया है।’’

उन्होंने आरोप लगाया कि ‘‘रोशनी घोटाले में संलिप्त’’ और भूमि पर कब्जा करने वाले लोग जम्मू कश्मीर के भूमि कानून का विरोध कर रहे हैं।

केंद्रशासित क्षेत्र के प्रशासन ने एक नवंबर को जम्मू कश्मीर राज्य भूमि (मालिकाना हक सौंपने) कानून, 2001 के तहत भूमि के मालिकाना हक स्थानांतरण को रद्द कर दिया। इस कानून को रोशनी कानून भी कहा जाता है। इसके तहत 2.5 लाख एकड़ जमीन का मालिकाना हक सौंपा जाना था।

सिंह ने कहा, ‘‘नए भूमि कानून से भविष्य में रोशनी जैसे घोटाले और भूमि कब्जे के मामलों पर रोक लगेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठVrishchik Rashifal 2026: वृश्चिक राशिवालों के नए साल में सच होंगे सपने, पढ़ें अपना वार्षिक राशिफल

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026ः जनता उन्नयन पार्टी का गठन, बेलडांगा और रेजीनगर सीटों से चुनाव लड़ेंगे हुमायूं कबीर

भारतदेश के अंदर 2 नमूने हैं, 1 यूपी में और दूसरा दिल्ली में...?, सीएम योगी ने किया हमला, वीडियो

भारतराज्यसभा चुनावः अप्रैल 2026 में 5 सीट खाली?, 2-2 सीट जदयू और भाजपा और एक सीट चिराग, मांझी ने बेटे संतोष कुमार सुमन से कहा-तू छोड़ दा मंत्री पद का मोह?

स्वास्थ्यछुट्टियों में भी फिट कैसे रहें, जिम और रूटीन बाधित होने पर अपनाएँ ये आसान उपाय

भारत अधिक खबरें

भारतभारतीय एथलेटिक्स 2025ः नीरज चोपड़ा ने 90 मीटर की दूरी हासिल की?, डोपिंग डंक भी डसता रहा, इन खिलाड़ी पर गाज?

भारतहिजाब विवाद के बीच पीएम मोदी और अमित शाह से मिले नीतीश कुमार?, दिल्ली में 30 मिनट तक बातचीत, वीडियो

भारतYear Ender 2025: शंघाई हवाई अड्डे पर महिला उत्पीड़न, NDA ने  जिला परिषद और ग्राम पंचायत चुनावों में शानदार प्रदर्शन, जानें 2025 में अरुणाचल प्रदेश में क्या-क्या हुआ

भारतजरूरतमंदों की सेवा के लिए हमें पैसे की नहीं, समय की ज़रूरत?, संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कहा-किफायती शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाएं हर व्यक्ति की जरूरत

भारतस्थानीय निकाय चुनाव: नगर परिषद अध्यक्ष के 41 और पार्षदों के 1,006 पद पर जीत?, कांग्रेस का दावा, सबसे प्रभावशाली प्रदर्शन चंद्रपुर