लाइव न्यूज़ :

पंजाब में कोविड जीनोम अनुक्रमण की नयी प्रयोगशाला पटियाला में स्थापित, अब तक कोई नया स्वरूप नहीं मिला

By भाषा | Updated: September 16, 2021 19:06 IST

Open in App

चंडीगढ़, 16 सितंबर पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने बृहस्पतिवार को कहा कि पटियाला में नव स्थापित कोविड-19 जीनोम अनुक्रमण प्रयोगशाला में परीक्षण किए गए करीब 150 नमूनों में कोरोना वायरस के किसी नए स्वरूप का पता नहीं चला है।

उन्होंने यहां जारी एक बयान में कहा कि इससे पहले नमूने राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र, दिल्ली भेजे जाते थे और वहां से परिणाम आने में एक महीने से अधिक समय लग जाता था।

सिद्धू ने कहा कि विशेषज्ञों का कहना है कि यदि किसी विशिष्ट क्षेत्र में वायरस का कोई नया स्वरूप मिलता है, तो वायरस के प्रसार को रोकने के लिए सभी संदिग्ध रोगियों के संपर्क का पता लगाने और जांच करने की तत्काल जरूरत है।

उन्होंने कहा कि अब पटियाला के राजकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में राज्य की पहली जीनोम अनुक्रमण प्रयोगशाला स्थापित हो जाने से पांच से छह दिनों में रिपोर्ट उपलब्ध होगी। उन्होंने कहा कि जीनोम अनुक्रमण के लिए उपकरण अमेरिकी गैर-लाभकारी संगठन पीएटीएच द्वारा दान में दिए गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए