जयपुर हवाई अड्डे पर निर्मित नए एकीकृत कार्गो टर्मिनल की शुरुआत

By भाषा | Updated: June 1, 2021 20:53 IST2021-06-01T20:53:16+5:302021-06-01T20:53:16+5:30

New Integrated Cargo Terminal to be built at Jaipur Airport | जयपुर हवाई अड्डे पर निर्मित नए एकीकृत कार्गो टर्मिनल की शुरुआत

जयपुर हवाई अड्डे पर निर्मित नए एकीकृत कार्गो टर्मिनल की शुरुआत

नयी दिल्ली एक जून जयपुर हवाई अड्डे पर निर्मित नए एकीकृत कार्गो टर्मिनल पर घरेलू उड़ानों का परिचालन शुरू हो गया है।

भारतीय हवाई अड‍्डा प्राधिकरण (एएआई) ने मंगलवार को एक वक्तव्य जारी कर इस बात की जानकारी दी।

एएआई के वक्तव्य के मुताबिक यह कार्गो टर्मिनल करीब 13 हजार वर्ग मीटर में फैला हुआ है। इसके निर्माण में 21 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं।

फिलहाल इस पर घरेलू उड़ानों का परिचालन शुरू हुआ है, लेकिन बाद में अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को भी शुरू किया जाएगा।

केन्द्र सरकार के नियंत्रण वाला संगठन एएआई जयपुर हवाई अड्डे समेत देश के 100 से अधिक हवाई अड्डों का संचालन करता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: New Integrated Cargo Terminal to be built at Jaipur Airport

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे