लाइव न्यूज़ :

कोरोना संक्रमण दर पर कर्नाटक में अधिकारियों को नए निर्देश

By भाषा | Updated: June 10, 2021 16:57 IST

Open in App

बेंगलुरु, 10 जून कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने बृहस्पतिवार को आठ जिलों के उपायुक्तों के साथ वीडियो कांफ्रेंस करते हुई उम्मीद के अनुसार कोविड-19 के मामलों में कमी नहीं आने पर चिंता व्यक्त की।

येदियुरप्पा ने बेलगावी, चिकमंगलूर, दक्षिण कन्नड़, हासन, मैसूरू, मांड्या, शिवमोगा, और तुमकुरू में महामारी की रोकथाम में खराब प्रदर्शन का जिक्र करते हुए अधिकारियों को लॉकडाउन पाबंदियां बरकरार रखने का निर्देश दिया।

अप्रैल की 27 तारीख से लागू पाबंदियों में चार दिन बाद ढील दी जानी है। ऐसे में मुख्यमंत्री ने उपायुक्तों से कहा कि इन जिलों के बारे में जल्द ही फैसला लिया जाएगा।

मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने एक बयान में कहा, ''लॉकडाउन के दौरान राज्य सरकार द्वारा उठाए गए कड़े कदमों से मामलों में कमी आई है लेकिन इन आठ जिलों में उम्मीद के मुताबिक कमी नहीं आ रही है। मुख्यमंत्री ने ग्रामीण क्षेत्रों में मामलों में वृद्धि पर चिंता व्यक्त की।''

राज्य में कुल 65,000 उपचाराधीन रोगी इन आठ जिलों में हैं और मामलों में कमी की दर इन जिलों में सबसे कम है। सीएमओ ने कहा कि मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को संक्रमण दर पांच प्रतिशत से नीचे लाने का निर्देश दिया है।

बयान में कहा गया है कि मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को महामारी को रोकने के लिए निवारक उपायों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने उन्हें सूक्ष्म निषिद्ध क्षेत्रों में दिशानिर्देशों का पालन कराने की भी हिदायत दी। येदियुरप्पा ने उपायुक्तों को, विशेषकर बेलगावी में कोविड-19 जांच बढ़ाने का निर्देश दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल