लाइव न्यूज़ :

राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने कहा- झारखंड का नया प्रतीक चिन्ह राज्य की पहचान और स्वाभिमान से जुड़ा है

By भाषा | Updated: August 15, 2020 05:49 IST

मुख्यमंत्री ने राज्य के नये प्रतीक चिन्ह की विशेषताएं बताते हुए कहा कि इसमें अशोक स्तंभ को शामिल किया गया है जो राष्ट्र का प्रतीक चिन्ह होने के साथ राज्य की भी संप्रभुता का वाहक। 

Open in App
ठळक मुद्देझारखंड के नये प्रतीक चिन्ह का शुक्रवार को यहां लोकार्पण करते हुए राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि यह राज्य की पहचान और स्वाभिमान से जुड़ा है।प्रतीक चिन्ह लोकार्पण कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि नया प्रतीक चिन्ह राज्य की पहचान और स्वाभिमान से जुड़ा है।

रांची: झारखंड के नये प्रतीक चिन्ह का शुक्रवार को यहां लोकार्पण करते हुए राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि यह राज्य की पहचान और स्वाभिमान से जुड़ा है। प्रतीक चिन्ह लोकार्पण कार्यक्रम में उन्होंने कहा, ‘‘नया प्रतीक चिन्ह राज्य की पहचान और स्वाभिमान से जुड़ा है। इसमें राज्य की संस्कृति, प्राकृतिक खनिज संपदा को समाहित किया गया है, जो अद्भुत है।’’ 

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा, ‘‘देश की आजादी में झारखण्ड के भूमि पुत्रों ने लंबा संघर्ष किया। आजादी के बाद से नए भारत के नवनिर्माण में झारखण्ड महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘आदिवासी बहुल राज्य सदैव सामूहिकता में यकीन रखता है। राज्य का नया प्रतीक चिन्ह बदलाव का सारथी है। प्रतीक चिन्ह झारखण्ड की भावना को प्रतिबिंबित करता है।’’ 

मुख्यमंत्री ने राज्य के नये प्रतीक चिन्ह की विशेषताएं बताते हुए कहा कि इसमें अशोक स्तंभ को शामिल किया गया है जो राष्ट्र का प्रतीक चिन्ह होने के साथ राज्य की भी संप्रभुता का वाहक। 

उन्होंने कहा कि चिन्ह में झारखण्ड का लोक जीवन व संस्कृति - झारखण्ड की समृद्ध एवं अद्भुत सांस्कृतिक विरासत, सदियों पुरानी परंपरा, वाद्ययंत्र, गीत और नृत्य की अमिट छाप को लोगों के जेहन में प्रतिबिम्बित करता है। चिन्ह में शामिल पलाश के फूल- राज्य का राजकीय पुष्प हैं। सोरेन ने कहा कि प्रतीक चिन्ह में हरा रंग झारखण्ड की हरियाली से आच्छादित धरा व वन संपदा की परिपूर्णता को दर्शाता है। यह खुशहाली और समृद्धि का भी प्रतीक है। 

टॅग्स :स्वतंत्रता दिवसझारखंड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतदेवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पाकिस्तानी करेंसी मिलने के बाद मचा हड़कंप, देवघर प्रशासन जांच में जुटा

भारतझारखंड: कांग्रेस के द्वारा पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को पार्टी से निकाले जाने के बाद हेमंत सोरेन सरकार बुलडोजर चलाकर किया उनके घर को जमींदोज

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह