लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश में विद्युत निगम की नई पहल, मंदिरों-मस्जिदों से होगा ऐलान, बकाया बिजली बिल का करें भुगतान

By भाषा | Updated: February 9, 2020 14:07 IST

पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने बताया कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 14 जिलों में बिजली बिलों के भुगतान के लिए मंदिरों और मस्जिदों के माध्यम से अपील की जाएगी। उन्होंने बताया कि आसान किस्त योजना के तहत लोगों से बिजली बिलों की वसूली के लिए गांव-गांव में शिविर लगाए जाएंगे और लोगों को प्रेरित करने के लिए मंदिरों -मस्जिदों से ऐलान किया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देउन्होंने कहा कि योजना के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु अधिकारियों को अपने जनपद मुख्यालय में रहने के निर्देश दिये गये हैं।  प्रबंध निदेशक के अनुसार वह खुद गांव-गांव जाकर शिविरों में लोगों से बिल अदायगी की अपील कर रहे हैं।

उत्तर प्रदेश के पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (पीवीवीएनएल) ने बकाया बिजली बिलों की भुगतान वसूली के लिए एक नया उपाय निकाला है जिसके तहत पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 14 जिलों में मंदिरों और मस्जिदों से ऐलान करते हुए लोगों से बिजली बिलों के भुगतान की अपील की जाएगी।

पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने बताया कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 14 जिलों में बिजली बिलों के भुगतान के लिए मंदिरों और मस्जिदों के माध्यम से अपील की जाएगी। उन्होंने बताया कि आसान किस्त योजना के तहत लोगों से बिजली बिलों की वसूली के लिए गांव-गांव में शिविर लगाए जाएंगे और लोगों को प्रेरित करने के लिए मंदिरों -मस्जिदों से ऐलान किया जाएगा।

इस अभियान के तहत गांवों में डुग्गी-मुनादी कराये जाने के साथ ही उपभोक्ता एवं ग्राम प्रधानों से वार्ता कर ग्रामीण उपभोक्ताओं को बकाया बिल जमा कराने हेतु प्रोत्साहित किया जा रहा है। प्रबंध निदेशक के अनुसार वह खुद गांव-गांव जाकर शिविरों में लोगों से बिल अदायगी की अपील कर रहे हैं और लोगों को भरोसा दिला रहे हैं कि जिस इलाके में अच्छा भुगतान होगा, वहां बिजली की आपूर्ति सुधरेगी।

उन्होंने कहा कि योजना के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु अधिकारियों को अपने जनपद मुख्यालय में रहने के निर्देश दिये गये हैं।  

टॅग्स :उत्तर प्रदेशइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं