लाइव न्यूज़ :

नया भारत नयी ऊर्जा, नए विश्वास व गौरव के साथ उन्नति के पथ पर अग्रसर: नड्डा

By भाषा | Updated: August 15, 2021 12:23 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 अगस्त भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा ने रविवार को 75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजधानी स्थित पार्टी मुख्यालय में तिरंगा फहराया और देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ‘‘नया भारत’’ नयी ऊर्जा, नए विश्वास व गौरव के साथ उन्नति के पथ पर अग्रसर है।

इस अवसर पर नड्डा के साथ पार्टी महासचिवों कैलाश विजयवर्गीय, अरुण सिंह, तरुण चुग और दुष्यंत गौतम के अलावा केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और पीयूष गोयल सहित भाजपा के कई केंद्रीय पदाधिकारी भी उपस्थित थे।

नड्डा ने अपने संबोधन में पार्टी की तरफ से देशवासियों को स्वाधीनता दिवस की शुभकामनाएं दीं और कामना की कि भारत विकास की ओर बढ़ता रहे और देश में हरजगह खुशहाली हो। उन्होंने देश की स्वाधीनता में प्राणों की आहूति देने वाले सभी सेनानियों को इस अवसर पर नमन किया।

इससे पहले, उन्होंने एक ट्वीट में कहा, ‘‘समस्त देशवासियों को 75वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! मां भारती की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व अर्पित करने वाले महान क्रांतिकारियों, स्वतंत्रता सेनानियों व अमर शहीदों को कोटि-कोटि नमन!’’

उन्होंने कहा, ‘‘नया भारत नयी ऊर्जा, नए विश्वास व गौरव के साथ उन्नति के पथ पर अग्रसर है।’’

देश आज अपना 75वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। आज ही के दिन भारत को अंग्रेजी हुकूमत से आजादी मिली थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों