लाइव न्यूज़ :

लॉकडाउन पर नई गाइडलान्स जारी होते ही राहुल गांधी ने किया ट्वीट, छलका मजदूरों के प्रति दर्द, जानें क्या बोले

By गुणातीत ओझा | Updated: April 15, 2020 10:47 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल मंगलवार को लॉकडाउन की अवधि बढ़ाते हुए इसे 3 मई तक जारी रखने का ऐलान किया था। आज गृह मंत्रालय ने लॉकडाउन को लेकर नई गाइडलाइन्स जारी की हैं। इस बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि ऐसी मुश्किल घड़ी में हमें उन हजारों भारतीय मजदूरों के बारे में सोचना चाहिए जो अपने परिवार से मिलने के लिए बेताब हैं।

Open in App
ठळक मुद्देराहुल गांधी ने सुझाव दिया था कि कोरोना वायरस हॉटस्पॉट को अलग करते हुए अन्य क्षेत्रों में व्यापार को फिर से खोलने की अनुमति देनी चाहिए।उन्होंने कहा था कि पूरे देश में एक ही तरह का लॉकडाउन लागू करने से करोड़ों किसानों, मजदूरों और कारोबोरियों को दिक्कत झेलनी पड़ रही है।

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल मंगलवार को लॉकडाउन की अवधि बढ़ाते हुए इसे 3 मई तक जारी रखने का ऐलान किया था। आज गृह मंत्रालय ने लॉकडाउन को लेकर नई गाइडलाइन्स जारी की हैं। इस बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि ऐसी मुश्किल घड़ी में हमें उन हजारों भारतीय मजदूरों के बारे में सोचना चाहिए जो अपने परिवार से मिलने के लिए बेताब हैं। कोरोना वायरस संकट और देशव्यापी लॉकडाउन के चलते भारी संख्या मजदूर अलग-थलग बेहाल पड़े हैं। सरकार को हमारे इन भाइयों-बहनों के हित में सोचते हुए फ्लाइट्स की व्यवस्था करनी चाहिए, ताकि ये घर पहुंच सकें।

इससे पहले राहुल गांधी ने सुझाव दिया था कि कोरोना वायरस हॉटस्पॉट को अलग करते हुए अन्य क्षेत्रों में व्यापार को फिर से खोलने की अनुमति देनी चाहिए। उन्होंने कहा था कि पूरे देश में एक ही तरह का लॉकडाउन लागू करने से करोड़ों किसानों, मजदूरों और कारोबोरियों को दिक्कत झेलनी पड़ रही है। राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में यह भी कहा था कि किसानों, मजदूरों व व्यापारियों को एक ही पैमाने से नहीं देखना चाहिए। उन्होंने ट्वीट किया, किसानों, श्रमिकों, दिहाड़ी मजदूरों, व्यापारियों सभी को एक पैमाने से नहीं देखा जा सकता। पूर्ण लॉकडाउन कई वर्गों के लिए विपदा बन गया है। देश को स्मॉर्ट समाधान की जरूरत है। बड़े स्तर पर टेस्ट, वायरस हॉटस्पॉट की पहचान और घेराव, बाकी जगहों पर सावधानी से धीरे-धीरे कामकाज शुरू होना चाहिए।

कांग्रेस ने केंद्र को कोरोनावायरस के लिए लोगों का टेस्ट किए जाने के संबंध में भी रणनीति बनाने को कहा था। कांग्रेस ने पहले लॉकडाउन चरणबद्ध तरीके से हटाने की मांग की थी और कई उपायों का सुझाव दिया था। गरीबों को मुफ्त में राशन प्रदान करने का सुझाव भी दिया था। इसके अलावा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा ने भी एमएसएमई और उद्योग के लिए प्रोत्साहन पैकेज की मांग की है।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियासीओवीआईडी-19 इंडियाराहुल गांधीकांग्रेसकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया