लाइव न्यूज़ :

जेएनयू में कोविड-19 का प्रसार रोकने के लिए नए दिशानिर्देश जारी

By भाषा | Updated: April 4, 2021 16:52 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार अप्रैल कोविड-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर यहां जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) ने रविवार को विद्यार्थियों एवं सभी कर्मियों के लिए परिसर में छात्रावासों एवं सभी भवनों में अनिवार्य थर्मल स्क्रीनिंग और मास्क लगाने समेत नए निर्देश जारी किये।

दिल्ली में शनिवार को कोविड-19 के 3567 नये मामले सामने आये और संक्रमण की दर 4.11 प्रतिशत से बढ़कर 4.48 फीसद हो गयी। साथ ही, दस और मरीजों की जान चली गयी।

राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 के मामले बढ़ रहे हैं और शुक्रवार को इस साल के सबसे अधिक 3594 मामले सामने आये थे। आधिकारिक आंकड़े के हिसाब से बृहस्पतिवार को 2790, बुधवार को 1819 और मंगलवार को 992 नये मरीजों का पता चला था।

अपने परिपत्र में जेएनयू ने कहा कि छात्रावासों, पुस्तकालय, प्रशासनिक भवनों एवं सड़कों समेत परिसर में विद्यार्थियों एवं कर्मियों के लिए मास्क लगाना अनिवार्य होगा।

परपित्र में कहा गया है, ‘‘ विद्यार्थियों एवं कर्मियों को छात्रावासों, प्रशासनिक भवनों, स्कूल भवनों और डॉ. बी आर अंबेडकर सेंट्रल लाइब्रेरी एवं अन्य भवनों तथा सार्वजनिक स्थलों जैसे शॉपिंग कॉम्पलेक्सों और सड़कों पर आने-जाने की तभी इजाजत होगी जब उन्हें मास्क लगाये हुए पाया जाएगा। ’’

जेएनयू ने शिक्षकों एवं अन्य कर्मियों को कोविड-19 नियमों के पालन में उदाहरण पेश करने के लिए हर वक्त मास्क लगाने का निर्देश दिया है। दुकानदारों एवं कैंटीन कर्मियों को भी मास्क लगाने का निर्देश दिया गया है। परिपत्र के अनुसार दिशानिर्देश का उल्लंघन करने पर शुरू में दो दिन के लिए दुकान एवं कैंटीन बंद रखनी होगी और बाद में फिर उल्लंघन करने पर भारत सरकार, दिल्ली सरकार एवं विश्वविद्यालय की अधिसूचना के अनुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

स्कूलों, विशेष केंद्रों, छात्रावासों, प्रशासनिक भवनों आदि सभी अहम बिंदुओं पर हाथ सेनेटाइज करना एवं थर्मल स्क्रीनिंग अनिवार्य कर दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह