Arif Mohammed Khan: पटना एयरपोर्ट पर राज्यपाल को गार्ड ऑफ ऑनर?, आरिफ मोहम्मद खान का स्वागत, देखें तस्वीरें

By एस पी सिन्हा | Updated: December 30, 2024 17:56 IST2024-12-30T17:55:21+5:302024-12-30T17:56:23+5:30

new Governor of Bihar Arif Mohammed Khan: नवनियुक्त राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने कहा कि बिहार के इतिहास को जानते है और जीवन पर गहरा असर है।

new Governor of Bihar Arif Mohammed Khan Guard of Honor Patna Airport Arif Mohammad Khan welcomed see photos | Arif Mohammed Khan: पटना एयरपोर्ट पर राज्यपाल को गार्ड ऑफ ऑनर?, आरिफ मोहम्मद खान का स्वागत, देखें तस्वीरें

photo-lokmat

Highlightsनीतीश कैबिनेट के अन्य मंत्रियों ने स्वागत किया। पटना एयरपोर्ट पर राज्यपाल को गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया। 24 दिसंबर को केंद्र सरकार ने कई राज्यों के राज्यपाल को बदल दिया था।

new Governor of Bihar Arif Mohammed Khan: बिहार के नवनियुक्त राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान आज पटना पहुंचे। पटना एयरपोर्ट पर विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव, सभापति अवधेश नारायण सिंह और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के अलावा नीतीश कैबिनेट के अन्य मंत्रियों ने उनका स्वागत किया। पटना एयरपोर्ट पर राज्यपाल को गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया। इस दौरान मीडिया से बातचीत के दौरान नवनियुक्त राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने कहा कि वह बिहार के इतिहास को जानते है और उसका उनके जीवन पर गहरा असर है।

बिहार का क्या गौरवशाली इतिहास रहा है और भारतीय संस्कृति, भारतीय इतिहास में बिहार का क्या योगदान है, उसके नाते इस दायित्व का महत्व है उसको देखते हुए पूरी कोशिश करूंगा कि यहां कि जो गौरवशाली परंपराएं हैं, जो ऐतिहासिक धरोहर है उसके अनुरूप यहां पर अपने दायित्व का निर्वहन कर सकूं।

बता दें कि 24 दिसंबर को केंद्र सरकार ने बिहार सहित कई राज्यों के राज्यपाल को बदल दिया था। केरल के राज्यपाल की जिम्मेदारी संभाल रहे आरिफ मोहम्मद खान को बिहार का नया राज्यपाल बनाया गया था। वहीं बिहार के राज्यपाल राजेंद्र आर्लेकर को केरल का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

Web Title: new Governor of Bihar Arif Mohammed Khan Guard of Honor Patna Airport Arif Mohammad Khan welcomed see photos

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे