5 राज्य में नए राज्यपाल?, बिहार के नए गवर्नर आरिफ मोहम्मद खान, देखें लिस्ट

By सतीश कुमार सिंह | Updated: December 24, 2024 22:24 IST2024-12-24T22:05:34+5:302024-12-24T22:24:54+5:30

NEW Governor: मिजोरम के राज्यपाल हरि बाबू कंभमपति को ओडिशा का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

New Governor in 5 states Bihar's new Governor Arif Mohammad Khan, see list ajay bhalla governor manipur pm narendra modi | 5 राज्य में नए राज्यपाल?, बिहार के नए गवर्नर आरिफ मोहम्मद खान, देखें लिस्ट

file photo

Highlightsपूर्व केंद्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला मणिपुर के राज्यपाल नियुक्त है।पूर्व सेना प्रमुख विजय कुमार सिंह मिजोरम के राज्यपाल नियुक्त किया गया है।केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को बिहार का राज्यपाल नियुक्त किया गया।

नई दिल्लीः मंगलवार को कई राज्यों को नए राज्यपाल मिल गए हैं। 5 राज्य में नए गवर्नर की नियुक्त हुई है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ओडिशा के राज्यपाल रघुबर दास का इस्तीफा स्वीकार किया है। यह नियुक्ति राष्ट्रपति भवन से जारी की गई है। राज्य में जारी संकट के बीच एक बड़े फेरबदल में पूर्व केंद्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला को मणिपुर का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। पूर्व सेना प्रमुख विजय कुमार सिंह को मिजोरम का राज्यपाल नियुक्त किया गया है, जबकि आरिफ मोहम्मद खान को बिहार का राज्यपाल बनाया गया है। हरि बाबू कंभमपति अब ओडिशा के राज्यपाल हैं।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा मंगलवार को की गई राज्यपालों की नियुक्ति के तहत पूर्व केंद्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला को मणिपुर का, पूर्व सेना प्रमुख विजय कुमार सिंह को मिजोरम का राज्यपाल बनाया गया है। वहीं, केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को बिहार का राज्यपाल बनाया गया है।

राष्ट्रपति भवन के अनुसार, खान के स्थान पर बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को केरल का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। राष्ट्रपति भवन ने एक बयान में कहा कि आरिफ मोहम्मद खान को बिहार का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। बयान में कहा गया कि राष्ट्रपति मुर्मू ने ओडिशा के राज्यपाल रघुबर दास का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।

बयान में कहा गया है कि मिजोरम के राज्यपाल हरि बाबू कंभमपति को दास के स्थान पर ओडिशा का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। बयान में कहा गया है कि ये नियुक्तियां उस तारीख से प्रभावी होंगी, जिस दिन वे अपने-अपने कार्यालयों का कार्यभार संभालेंगे।

Web Title: New Governor in 5 states Bihar's new Governor Arif Mohammad Khan, see list ajay bhalla governor manipur pm narendra modi

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे