लाइव न्यूज़ :

नए वन प्रमुख ने कॉर्बेट प्रशासन से रेंजर के निलंबन पर शीघ्र कार्रवाई करने को कहा

By भाषा | Updated: December 3, 2021 17:24 IST

Open in App

ऋषिकेश, तीन दिसंबर उत्तराखंड के वन विभाग के नए प्रमुख विनोद कुमार ने कॉर्बेट बाघ अभयारण्य के निदेशक राहुल से रेंजर बृजबिहारी शर्मा के निलंबन पर तुरंत कार्रवाई करने तथा वन प्रभागीय अधिकारी किशनचंद को उनके दायित्वों से मुक्त करने को कहा है।

शर्मा को कुमार के पूर्ववर्ती राजीव भरतरी ने कॉर्बेट के बफर जोन में अवैध निर्माण में संलिप्त होने के आरोपों के चलते 25 अक्टूबर को निलंबित कर दिया था लेकिन वह आदेश अभी तक लागू नहीं हो पाया है। इन्हीं आरोपों के कारण वन प्रभागीय अधिकारी को 25 नवंबर को स्थानांतरित कर दिया गया था लेकिन उन्हें भी अब तक दायित्वों से मुक्त नहीं किया गया है।

कुमार ने बृहस्पतिवार को राहुल को इन दोनों आदेशों पर तुरंत अमल करने के निर्देश जारी किए।

राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (एनटीसीए) की तथ्य अन्वेषण टीम ने कॉर्बेट के बफर जोन में पड़ने वाले कालागढ़ और पाखरो वन रेंज में अवैध निर्माण का पता लगाया था और इसके लिए जिम्मेदार अधिकारियों को चिह्नित करने तथा उन्हें दंडित करने की सिफारिश की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos