जम्मू कश्मीर में नई फिल्म नीति की शुरुआत

By भाषा | Updated: August 6, 2021 01:28 IST2021-08-06T01:28:38+5:302021-08-06T01:28:38+5:30

New film policy launched in Jammu and Kashmir | जम्मू कश्मीर में नई फिल्म नीति की शुरुआत

जम्मू कश्मीर में नई फिल्म नीति की शुरुआत

श्रीनगर, पांच अगस्त जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने बृहस्पतिवार को यहां अभिनेता आमिर खान और निर्देशक राजकुमार हिरानी की उपस्थिति में एक नई फिल्म नीति की शुरुआत की।

सिन्हा ने ट्वीट किया, ‘‘जम्मू कश्मीर के लिए ऐतिहासिक दिन। बहुप्रतीक्षित जम्मू कश्मीर नई फिल्म नीति 2021 की शुरुआत की। इस अवसर पर प्रख्यात अभिनेता आमिर खान और फिल्मकार राजकुमार हिरानी और अन्य लोग उपस्थित थे।’’

फिल्म नीति की शुरुआत से संबंधित आयोजन प्रसिद्ध डल झील के पास शेर ए कश्मीर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन केंद्र में हुआ।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: New film policy launched in Jammu and Kashmir

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे