रेल यात्रियों के लिए लॉन्च हुई नई सुविधा, स्क्रीन पर उंगली रखते मिलेगी पूरी डिटेल
By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: January 27, 2018 16:57 IST2018-01-27T16:37:41+5:302018-01-27T16:57:24+5:30
रेलवे बोर्ड चेयरमैन अश्वनी लोहानी ने शुकवार को गणतंत्र दिवस के मौके पर इस सुविधा को शुरू किया।

रेल यात्रियों के लिए लॉन्च हुई नई सुविधा, स्क्रीन पर उंगली रखते मिलेगी पूरी डिटेल
भारतीय रेलवे अपने यात्रियों के लिए नई सुविधा लेकर आया है। यात्रियों के लिए टच स्क्रीन इंक्वायरी सिस्टम शुरू किया है। इसके द्वारा अब यात्री स्क्रीन पर टच कर सारी जानकारी हासिल कर सकेंगे, उन्हें अब जानकारी पता करने के लिए लिए पूछताछ केंद्र जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन इस तरह की जानकारी देने वाला देश का पहला स्टेशन होगा। इस सुविधा को 'रेल यात्री गाइड किऑस्क' नाम से जाना जायेगा।
रेलवे बोर्ड चेयरमैन अश्वनी लोहानी ने शुकवार को गणतंत्र दिवस के मौके पर इस सुविधा को शुरु किया। अश्वनी लोहानी ने लॉन्च करने के बाद कहा कि आने वाले दो महीने में नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर इस तरह के 15 किऑस्क उपलब्ध कराए जाएंगे, इससे ज्यादा-ज्यादा यात्रियों को इसका लाभ मिले। इसके बाद देश के दूसरे रेलवे स्टेशनों पर भी यह सुविधा शुरू की जाएगी। अभी इसे दिल्ली डिवीजन ने तैयार किया है।
इस प्रणाली में 40 इंच के 3डी डिजिटाइज्ड रेलवे स्टेशन मैप के साथ टच स्क्रीन किऑस्क शामिल है। स्क्रीन पर जैसे ही कोई यात्री टच करेगा। इससे ट्रोनों से जुड़ी जानकारी के साथ-साथ नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मौजूद अलग-अलग सुविधाओं की जानकारी भी मिलेगी।