लाइव न्यूज़ :

पूर्वोत्तर में विकास के नए युग की शुरुआत हो रही है: नायडू

By भाषा | Updated: October 9, 2021 18:03 IST

Open in App

ईटानगर, नौ अक्टूबर उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने शनिवार को कहा कि पूर्वोत्तर में दिख रहे बदलाव से स्पष्ट तौर पर पता चलता है दशकों तक उपेक्षा का शिकार रहा यह क्षेत्र अब विकास के पथ पर अग्रसर है। अरुणाचल प्रदेश विधानसभा के विशेष सत्र को संबोधित करते हुए नायडू ने कहा कि ‘एनईआर’ (पूर्वोत्तर क्षेत्र) का अर्थ ‘न्यू एरा ऑफ ट्रांसफॉर्मेशन’ (बदलाव का नया युग) है। उन्होंने कहा कि विकास को एक नई दिशा और गति मिलने की शुरुआत हो चुकी है।

उन्होंने कहा, “संसद के अधिनियम द्वारा 1971 में स्थापित पूर्वोत्तर परिषद (एनईसी) अपने पूर्ववर्ती से इस मायने में अलग थी क्योंकि इसने विकास के समन्वित कार्यों और नीतियों को गति दी। इससे उल्लेखनीय लाभ मिला लेकिन वह इस क्षेत्र और इसके लोगों की क्षमता को पूरी तरह पहचान देने के लिए पर्याप्त नहीं था।”

नायडू ने कहा कि 1990 में दशक में ‘लुक ईस्ट’ नीति की घोषणा से पड़ोसी देशों के सहयोग से क्षेत्र के एकीकृत आर्थिक विकास की राह तय हुई। उन्होंने कहा कि शताब्दी की शुरुआत में इस नीति को और बल मिला जब जमीन पर काम होना प्रारंभ हुआ और ‘एक्ट ईस्ट’ नीति को शुरुआत की गई।

उपराष्ट्रपति ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जब 2014 में एक्ट ईस्ट नीति की घोषणा की थी तब यह रेखांकित किया गया था कि पूर्वोत्तर इसका धुरी होगा जिसके तहत क्षेत्र साझा लाभ के लिए प्रगति का वाहक बनेगा।” नायडू ने कहा कि केंद्र सरकार क्षेत्र में हिंसा समाप्त करने और लंबे समय से चली आ रही समस्याओं के समाधान के लिए गंभीर प्रयास कर रही है।

उन्होंने कहा, “इसके फलस्वरूप, क्षेत्र में सुरक्षा स्थिति में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। 2013 की अपेक्षा 2019 में उग्रवाद से संबंधित घटनाएं 70 प्रतिशत तक कम हुई, असैन्य नागरिकों की मौत 80 प्रतिशत कम हुई और सुरक्षा कर्मियों की मौत में 78 प्रतिशत तक कमी आई। हाल में हुए कारबी आंगलोंग और बोडो समझौते पर हस्ताक्षर होने से क्षेत्र में शांति कायम करने के हमारे सामूहिक प्रयास का स्पष्ट तौर पर पता चलता है।”

उन्होंने कहा कि अतीत में उचित ढांचागत सुविधाएं नहीं होने और उग्रवाद के उभार की समस्याओं के कारण क्षेत्र में निजी निवेश का प्रवाह नहीं हुआ जिससे विकास बाधित हुआ।

उन्होंने कहा कि अपर्याप्त और असमान विकास के चलते लोगों के बीच दूरियां बढ़ीं, विशेषकर उन क्षेत्रों में जहां स्थानीय विविधता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित