Bihar Electricity: बिहार में आज से बदले बिजली बिल के नियम, जानें रात-दिन का क्या है कनेक्शन?
By एस पी सिन्हा | Updated: April 1, 2026 14:46 IST2026-04-01T14:46:18+5:302026-04-01T14:46:47+5:30
Bihar New Electricity Tariffs: शाम के पीक आवर (5 बजे–11 बजे) में 100 रुपए की खपत पर बिल 120 रुपए होगा, लेकिन घरेलू उपभोक्ताओं के लिए इसे आयोग ने 110 रुपए ही तय किया है।

Bihar Electricity: बिहार में आज से बदले बिजली बिल के नियम, जानें रात-दिन का क्या है कनेक्शन?
Bihar New Electricity Tariffs: बिहार में बुधवार से बिजली उपभोक्ताओं के लिए एक बड़ा बदलाव लागू करते हुए नई टीओडी टैरिफ लागू हो गई है। इस व्यवस्था के तहत बिजली की दर अब दिन और शाम के समय के हिसाब से अलग-अलग तय की जाएगी। कृषि कनेक्शन को छोड़कर सभी स्मार्ट प्रीपेड मीटर वाले उपभोक्ता इसका लाभ उठा सकते हैं। शहरी घरेलू उपभोक्ताओं के लिए नई दरें- रात 11 बजे से सुबह 9 बजे: प्रति यूनिट 3.87 रुपए लागू होंगी। इसमें सरकार की सब्सिडी 3.30 रुपए/यूनिट शामिल है।
नए टैरिफ के अनुसार सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे: प्रति यूनिट 2.30 रुपए और शाम 5 बजे से रात 11 बजे: प्रति यूनिट 4.61 रुपए लागू होगा। पहले यानी 31 मार्च तक पीक आवर में उपभोक्ताओं को 5.27 रुपए प्रति यूनिट देना पड़ता था, अब यह घटकर 4.61 रुपए प्रति यूनिट हो गया है। यानी प्रति यूनिट 66 पैसे की राहत।
नई व्यवस्था में खपत के हिसाब से बिल में अंतर भी होगा। उदाहरण के लिए दिन के समय (9 बजे–5 बजे) यदि 100 रुपए की खपत होती है, तो उपभोक्ता केवल 80 रुपए का बिल देंगे। शाम के पीक आवर (5 बजे–11 बजे) में 100 रुपए की खपत पर बिल 120 रुपए होगा, लेकिन घरेलू उपभोक्ताओं के लिए इसे आयोग ने 110 रुपए ही तय किया है। व्यावसायिक और औद्योगिक उपभोक्ताओं से 120 फीसदी राशि वसूली जाएगी।
यह व्यवस्था फिलहाल स्मार्ट प्रीपेड मीटर वाले 87 लाख से अधिक उपभोक्ताओं के लिए लागू है। इससे पहले यह सुविधा केवल औद्योगिक और व्यावसायिक उपभोक्ताओं तक सीमित थी। सरकार का लक्ष्य इस नई व्यवस्था से बिजली की स्मार्ट खपत बढ़ाना और पीक आवर में लोड कम करना है। यानी उपभोक्ताओं को सही समय पर बिजली इस्तेमाल करने पर सस्ता बिल और शाम के पीक आवर में थोड़ा महंगा बिल देना होगा।