लाइव न्यूज़ :

नई शिक्षा नीति भारतीय भाषाओं को सशक्त करने की मोदी सरकार की प्रतिबद्धता दर्शाती है: शाह

By भाषा | Updated: February 21, 2021 11:05 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 दिसंबर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को कहा कि नई शिक्षा नीति सभी भारतीय भाषाओं के संरक्षण, उनके विकास एवं सशक्तीकरण को लेकर मोदी सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

शाह ने अंतरराष्ट्रीय मातृ भाषा दिवस पर कहा कि मातृभाषा अभिव्यक्ति का सशक्त माध्यम है।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘मातृभाषा अभिव्यक्ति का सशक्त माध्यम एवं संस्कृति की सजीव संवाहक होती है। यह व्यक्तित्व के निर्माण, विकास और उसकी सामाजिक एवं सांस्कृतिक पहचान बनाती है।

उन्होंने कहा, ‘‘हमारी नई शिक्षा नीति सभी भारतीय भाषाओं के संरक्षण, विकास एवं उन्हें सशक्त बनाने की दिशा में मोदी सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।’’

शाह ने कहा, ‘‘अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

यह दिवस हमें हमारी सांस्कृतिक विरासत से जुड़े रहने के लिए प्रेरित करता है।’’

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘हमें अपनी मातृभाषा का अधिकतम उपयोग करना चाहिए और बच्चों में अपनी संस्कृति की नींव को मजबूत करने के लिए मातृभाषा के ज्ञान संस्कार से पल्लवित करना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे