लाइव न्यूज़ :

युवा पीढ़ी को बहुमूल्य मानव पूंजी बनाने की दिशा में अच्छा कदम है नयी शिक्षा नीति: मुरलीधरन

By भाषा | Updated: March 5, 2021 01:08 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार मार्च विदेश राज्यमंत्री वी मुरलीधरन ने बृहस्पतिवार को कहा कि नयी राष्ट्रीय शिक्षा नीति भारत की युवा पीढ़ी को बहुमूल्य मानव पूंजी के तौर पर तैयार करने की दिशा में सही कदम है।

भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद के स्थानीय केन्द्र के उद्घाटन समारोह में अपने संबोधन में मुरलीधरन ने कहा कि भारत द्वारा विदेशी छात्रों को दिये जाने वाले अध्ययन से जुड़े अनुभव बेमिसाल हैं।

उन्होंने कहा, ''हम अधिक से अधिक विदेशी छात्रों को भारत में पढ़ाई के लिये आमंत्रित करते हैं। जब वे यहां आते हैं तो हम उनके साथ अपने परिवार के सदस्यों की तरह व्यवहार करते हैं। इसके बदले वे अपने साथ भारत की कुछ यादें लेकर जाते हैं। ''

उन्होंने कहा , ''नयी राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 युवा पीढ़ी को दुनिया की बहुमूल्य मानव पूंजी के रूप में तैयार करने की दिशा में एक अच्छा कदम है।''

उन्होंने कहा कि इस नीति में उच्च शिक्षा के अंतर्राष्ट्रीयकरण के लिए भारतीय दृष्टिकोण विकसित करने पर जोर दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos