लाइव न्यूज़ :

नयी शिक्षा नीति ने आदिवासियों की शिक्षा को राष्ट्रीय दृष्टिकोण दिया : अर्जुन मुंडा

By भाषा | Updated: September 23, 2021 17:01 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 सितंबर केंद्रीय जनजातीय मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा है कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति, 2020 का मकसद समानता और समावेश सुनिश्चित करना है तथा इससे आदिवासियों की शिक्षा को राष्ट्रीय दृष्टिकोण मिला है।

मुंडा ने यह भी कहा कि एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय (ईएमआरएस) योजना समावेशी शिक्षा के प्रति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नजरिए को परिलक्षित करती है।

इस योजना के तहत, सरकार ने देश भर में आदिवासी छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मुहैया कराने के लिए आदर्श आवासीय विद्यालय शुरू किए हैं।

मुंडा ने शिक्षा मंत्रालय द्वारा आयोजित एक वेबिनार में कहा, "राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020, जिसका मकसद समानता और समावेश सुनिश्चित करना है, ने आदिवासियों की शिक्षा को एक राष्ट्रीय दृष्टिकोण दिया है तथा यह सुशासन को सही रूप में दर्शाता है।"

उन्होंने यह भी कहा कि डिजिटल इंडिया, समग्र शिक्षा आदि जैसे कार्यक्रमों से आदिवासी और ग्रामीण क्षेत्रों के छात्रों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने में मदद मिल रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos