लाइव न्यूज़ :

नयी शिक्षा नीति भारत को पुराना गौरव फिर से प्राप्त करने में मदद कर सकती है: जगदीश मुखी

By भाषा | Updated: November 21, 2021 20:35 IST

Open in App

गुवाहाटी, 21 नवंबर असम के राज्यपाल जगदीश मुखी ने रविवार को कहा कि नयी शिक्षा नीति (एनईपी), 2020 में देश के भविष्य की दिशा तय करने के लिए युवाओं को उच्च गुणवत्तापूर्ण शैक्षिक अवसर प्रदान करने के अलावा देश के पुराने गौरव को ‘फिर से प्राप्त’ करने की क्षमता है।

एनईपी-2020 पर पूर्वोत्तर शिक्षा कॉन्क्लेव के समापन सत्र में मुखी ने कहा, ‘‘दुनिया में दर्शन, गणित, विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भारत की काफी प्रतिष्ठा रही है। दुनिया भर के विद्वानों को इसने आकर्षित किया है।’’

उन्होंने कहा कि एनईपी-2020 की परिकल्पना देश को अपने पुराने गौरव को फिर से प्राप्त करने में मदद करने के लिए की गई है और नयी शिक्षा नीति वैश्विक विकास, सामाजिक न्याय और वैज्ञानिक उन्नति समेत अन्य क्षेत्रों में वैश्विक स्तर पर भारत के नेतृत्व की कुंजी होगी।

उन्होंने कहा कि प्राचीन और शाश्वत भारतीय ज्ञान की समृद्ध विरासत इस नीति का मार्गदर्शक रही है। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक नीति दस्तावेज नहीं है बल्कि भारत के विद्यार्थियों और भारत के नागरिकों की आकांक्षाओं का प्रतिबिंब है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI Live Score: राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस लाइव स्कोर, गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में, देखें मैच का लाइव स्कोरकार्ड अपडेट

कारोबार8th Pay Commission: शुरू हुई 8वें वेतन आयोग की प्रक्रिया, लेकिन सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी कुमारी का प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो  वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना चाहती

क्रिकेटटी20 विश्व कप में भारत विरोध भारी?, बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल पर गाज, तमीम इकबाल पर खेला दांव?

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट