लाइव न्यूज़ :

नई शिक्षा नीति का लक्ष्य समानता वाला समाज बनाना है : कस्तूरीरंगन

By भाषा | Updated: December 17, 2020 19:59 IST

Open in App

पुणे, 17 दिसंबर राष्ट्रीय शिक्षा नीति, 2020 का मसौदा तैयार करने वाली समिति के अध्यक्ष डॉक्टर के. कस्तूरीरंगन ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारत की नई शिक्षा नीति का दृष्टिकोण यह सुनिश्चित करना है कि वह प्रत्येक नागरिक के जीवन को छुए और न्यायपूर्ण तथा समानता भरे समाज की स्थापना करे।

सिमबॉयसिस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के 17वें दीक्षांत समारोह में कस्तूरीरंगन ने उक्त बातें कहीं।

उन्होंने कहा, ‘‘भारत की नई शिक्षा प्रणाली इस दृष्टिकोण से तैयार की गई है कि वह सुनिश्चित रूप से प्रत्येक नागरिक के जीवन को छुए, उनकी जरुरतों के हिसाब से हो और एक न्यायपूर्ण तथा समानता भरे समाज की स्थापना करे।’’

राजस्थान केन्द्रीय विश्वविद्यालय और एनआईआईटी यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति डॉक्टर कस्तूरीरंगन ने कहा, ‘‘इसका लक्ष्य भारत के नैतिक मूल्यों के जड़ों से जुड़े रहते हुए 21वीं सदी की आकांक्षाओं के अनुरुप नई प्रणाली विकसित करना है।’’

उन्होंने कहा कि वर्तमान में जिस ‘उदारवादी शिक्षा’ की बात की जा रही है उसका मूल करीब 1,400 साल पुरानी भारत की उदारवादी कला में है।

समारोह के दौरान पुणे के सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के सीईओ ए. पूनावाला को संस्थान की ओर से मानद डीलिट की उपाधि दी गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

भारत अधिक खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए