लाइव न्यूज़ :

राजकोट कानालूस रेललाइन के अमान परिवर्तन से नयी आर्थिक संभावनाएं पैदा होंगी: रेल मंत्री

By भाषा | Updated: September 29, 2021 19:41 IST

Open in App

अहमदाबाद, 29 सितंबर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को कहा कि गुजरात के जामनगर एवं सौराष्ट्र क्षेत्र में राजकोट और कानालूस के बीच 111 किलोमीटर लंबी रेल लाइन के अमान परिवर्तन से नयी आर्थिक संभावनाएं पैदा होंगी तथा यात्री सुविधाएं सुधरेंगी।

वैष्णव ने यहां वीडियो काफ्रेंसिंग के माध्यम से संवाददाताओं से कहा कि केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को क्रमश: 1080 करोड़ रूपये और 1096 करोड़ रूपये की अनुमानित लागत से राजकोट कानालूस (111 किलोमीटर) तथा नीमच -रतलाम (134 किलोमीटर) रेल लाइनों के अमान परिवर्तन को मंजूरी दी।

उन्होंने बताया कि रेलवे पहली बार प्रयोग के तौर पर दो परियोजनाओं के लिए इंजीनियरिंग-खरीद-निर्माण (ईपीसी) अनुबंध शुरू करेगा।

वैष्णव ने कहा , ‘‘ राजकोट-कानालूस रेलवे लाइन की अमान परिवर्तन परियोजना से देवभूमि द्वारका, पोरबंदर, सिक्का, ओखा और जामननगर में भारी औद्योगिकीकरण, बंदरगाह एवं सांस्कृतिक मूल्यों के साथ नयी आर्थिक संभावनाएं पैदा होंगी। लोगों को इन परियोजनाओं से बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। ’’

उन्होंने कहा कि एकल रेललाइन फिलहाल 157 फीसद क्षमता से चल रही है, उस पर 30 जोड़ी यात्री ट्रेनें एवं आठ जोड़ी मालवाहक ट्रेन चल रही हैं।

उन्होंने कहा , ‘‘ अमान परिवर्तन से मार्ग की क्षमता बढेगी एवं हम इस क्षेत्र में और सेवाएं दे पायेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह