लाइव न्यूज़ :

ऑनलाइन कक्षाओं के लिए नए डिजिटल ऐप का होगा इस्तेमाल: केरल मंत्री

By भाषा | Updated: July 8, 2021 13:37 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, आठ जुलाई केरल के शिक्षा मंत्री वी शिवनकुट्टी ने कहा कि राज्य में मौजूदा शैक्षणिक सत्र में ऑनलाइन शिक्षा देने में आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए गए हैं और इसके लिए जल्द ही एक नए डिजिटल ऐप का इस्तेमाल किया जाएगा।

कोविड-19 महामारी की मौजूदा स्थिति को देखते हुए विभाग ने विद्यालय के बच्चों के लिए आगे डिजिटल कक्षाओं का विस्तार करने के उद्देश्य से कदम उठाए हैं। बुधवार को कट्टक्कड़ा में आंगनवाड़ी केंद्रों के लिए टेलिविजन सेट वितरण की शुरुआत करने के बाद उन्होंने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा, ‘‘एक नया ऐप तैयार कर लाइव कक्षाओं की शुरुआत की जा रही है, जो विद्यार्थियों को सीधे शिक्षकों से बताचीत करने में मदद करती है।’’ मंत्री ने कहा कि इससे विद्यार्थी और शिक्षक एक-दूसरे को देख सकेंगे और बातीचत कर सकेंगे।

राज्य में पिछले महीने विद्यालयों का दोबारा ऑनलाइन संचालन शुरू होने के शीघ्र बाद मुख्यमंत्री पी विजयन ने राज्य में सभी विद्यार्थियों को आश्वस्त किया था कि चाहे उनकी वित्तीय स्थिति जो भी हो और वह किसी भी जगह क्यों न रह रहे हों, बिना किसी परेशानी के उन्हें ऑनलाइन कक्षाएं सुलभ कराने के लिए बेहतर इंटरनेट कनेक्शन और डिजिटल उपकरणों की व्यवस्था की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है