लाइव न्यूज़ :

केंद्र के ‘नगरपालिका प्रदर्शन सूचकांक’ में नयी दिल्ली नगरपालिका परिषद को पहला स्थान

By भाषा | Updated: March 4, 2021 19:34 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार मार्च केंद्र सरकार के ‘नगरपालिका प्रदर्शन सूचकांक’ में 10 लाख से कम आबादी वाली श्रेणी में नयी दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) को पहला स्थान मिला है। एनडीएमसी के तहत राष्ट्रीय राजधानी के उच्च सुरक्षा वाले लुटियन जोन समेत कई प्रमुख इलाके आते हैं।

केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी द्वारा बृहस्पतिवार को जारी सूचकांक के मुताबिक ’10 लाख से ज्यादा आबादी की श्रेणी’ में इंदौर को पहला स्थान मिला है जबकि दक्षिणी दिल्ली, पूर्वी दिल्ली और उत्तरी दिल्ली को 51 शहरों में से क्रमश: 28वां, 42वां और 48वां स्थान मिला है।

नयी दिल्ली नगरपालिका परिषद को ’10 लाख से कम आबादी की श्रेणी’ में पहला स्थान प्राप्त हुआ है।

इस श्रेणी में तिरुपति, गांधीनगर, करनाल, सेलम, तिरुपुर, बिलासपुर, उदयपुर, झांसी और तिरुनेलवेली शीर्ष 10 स्थान पर रहे। दस लाख से कम आबादी की श्रेणी में 60 नगर निकाय इस दौड़ में शामिल थे।

इस श्रेणी में शिलांग आखिरी पायदान पर रहा।

वहीं 10 लाख से ज्यादा आबादी की श्रेणी में शामिल 51 नगर निकायों में से दूसरा स्थान सूरत और तीसरा स्थान भोपाल ने हासिल किया। पिंपरी चिंचवड, पुणे, अहमदाबाद, रायपुर, ग्रेटर मुंबई, विशाखापत्तनम और वडोदरा इस श्रेणी में शीर्ष 10 स्थान पर रहे।

दिल्ली के पड़ोसी शहरों जैसे गाजियाबाद, चंडीगढ़, आगरा और फरीदाबाद की नगरपालिकाओं को क्रमश: 20वां, 23वां, 24वां और 40वां स्थान मिला।

’दस लाख से ज्यादा आबादी’ की श्रेणी के ‘नगरपालिका प्रदर्शन सूचकांक’ में गुवाहाटी सबसे आखिरी स्थान पर रहा।

जीवन सुगमता सूचकांक में 111 शहरों में से बेंगलुरू को रहने के लिए देश का सबसे सुगम शहर चुना गया है। इस सूचकांक में पुणे दूसरे और अहमदाबाद तीसरे स्थान पर रहा। चेन्नई, सूरत, नवी मुंबई, कोयंबटूर, वडोदरा, इंदौर और ग्रेटर मुंबई भी शीर्ष 10 शहरों में शामिल रहे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos