लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक के नये मुख्यमंत्री बोम्मई ने मोदी से मुलाकात की

By भाषा | Updated: July 30, 2021 19:57 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 जुलाई कर्नाटक के नये मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और करीब एक घंटे तक बातचीत की।

मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार दिल्ली के दौरे पर आये बोम्मई ने यहां मोदी से उनके आवास पर मुलाकात की।

मोदी ने बैठक के बारे में ट्वीट किया, ‘‘कर्नाटक के मुख्यमंत्री श्री बी एस बोम्मई जी से आज मुलाकात की। कर्नाटक की प्रगति के लिए एक नई यात्रा शुरू करने के लिए शुभकामनाएं दीं। कर्नाटक के विकास के लिए पूर्ण समर्थन का आश्वासन दिया।’’

इससे पहले दिन में बोम्मई ने गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी और जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से मुलाकात की। उन्होंने यहां होटल अशोक में राज्य के सांसदों के लिए दोपहर के भोज का भी आयोजन किया।

बी एस येदियुरप्पा के इस्तीफे के बाद मंगलवार को भाजपा विधायक दल के नये नेता चुने गए बोम्मई ने बुधवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह