लाइव न्यूज़ :

खरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

By एस पी सिन्हा | Updated: April 8, 2026 17:09 IST

दिल्ली में 10 अप्रैल को बिहार भाजपा कोर ग्रुप की बैठक बुलाई गई है, जिसकी अध्यक्षता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन करने वाले हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकरीब डेढ़ महीने तक कोई बैठक नहीं बुलाई गई।मुख्यमंत्री 9 अप्रैल को दोपहर में दिल्ली जाएंगे।नई सरकार के गठन की प्रक्रिया को आगे बढाएंगे।

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को कैबिनेट की बैठक का अध्यक्षता किया। यह बैठक इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि इसे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की संभावित अंतिम कैबिनेट बैठक के तौर पर देखा जा रहा है। इससे पहले फरवरी में आखिरी कैबिनेट बैठक हुई थी। उसके बाद करीब डेढ़ महीने तक कोई बैठक नहीं बुलाई गई।

इस बीच, मुख्यमंत्री के इस्तीफे को लेकर अटकलें भी तेज हो गई हैं। कहा जा रहा है कि नीतीश कुमार 13 अप्रैल के आसपास अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं। साथ ही, खरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार को नया मुख्यमंत्री मिल सकता है। हालांकि, इन दावों की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री 9 अप्रैल को दोपहर में दिल्ली जाएंगे, जहां वह जदयू की बैठक में हिस्सा लेंगे और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करेंगे। जबकि 10 अप्रैल को वह राज्यसभा सदस्य के तौर पर शपथ लेंगे। जबकि दिल्ली से लौटने के बाद वह राज्य में नई सरकार के गठन की प्रक्रिया को आगे बढाएंगे।

इसके साथ ही अब लगभग यत तय हो गया है कि राज्य में भाजपा अपना मुख्यमंत्री बनाने जा रही है। इसके लिए दिल्ली से लेकर पटना में हलचल तेज हो गई है। दिल्ली में 10 अप्रैल को बिहार भाजपा कोर ग्रुप की बैठक बुलाई गई है, जिसकी अध्यक्षता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन करने वाले हैं।

इस बैठक में बिहार प्रदेश के शीर्ष नेताओं के अलावा क्षेत्रीय संगठन मंत्री नागेंद्र जी और प्रदेश संगठन महामंत्री भीखू भाई दलसानिया शामिल होंगे। बैठक के लिए बिहार प्रदेश भाजपा के जिन नेताओं को बुलाया गया है, उनमें प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय कुमार जायसवाल, बिहार सरकार में मंत्री और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, मंत्री मंगल पांडेय शामिल हैं।

इस बैठक में प्रदेश कोर ग्रुप से मुख्यमंत्री का नाम सुझाने को कहा जा सकता है। बैठक में इस बात की कोशिश होगी कि आम सहमति से कोई एक नाम तय हो जाए। इस बैठक में जो फैसला होगा, उसी के आधार पर पार्टी आलाकमान अंतिम फैसला लेगा। पार्टी आलाकमान की ओर से मुख्यमंत्री का नाम फाइनल किए जाने के बाद गठबंधन के नेताओं को इस बारे में राजी करने की कोशिश की जाएगी।

पटना में एनडीए विधायक दल की बैठक में नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान कर दिया जाएगा। इस बीच मंत्री विजय चौधरी ने साफ कहा कि मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण तय कार्यक्रम के अनुसार होगा और उसके बाद ही सरकार गठन की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेने के लिए निर्धारित समय पर जाएंगे और परसों(10 अप्रैल) शपथ ग्रहण करेंगे।

इसके बाद वे मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देंगे। इस्तीफे के बाद राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के सभी दलों की बैठक होगी, जिसमें नए नेता का चयन किया जाएगा और उसी आधार पर नई सरकार का गठन होगा। जब विजय चौधरी से नए मुख्यमंत्री के बारे में सवाल किया गया, तो उन्होंने गोल मटोल जवाब देते हुए कहा कि “जरा स्थिर होकर पूछिए कि अगला मुख्यमंत्री कौन होगा?

जिन-जिन को आप लोग रेस में लगा देते हैं, वही होंगे।” दरअसल, पिछले कुछ महीनों से मीडिया और राजनीतिक चर्चाओं में सम्राट चौधरी का नाम लगातार प्रमुखता से सामने आ रहा है। उन्हें मुख्यमंत्री पद का मजबूत दावेदार माना जा रहा है। खास बात यह है कि खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी अपनी यात्रा के दौरान कई बार ऐसे संकेत दिए हैं, जिनसे यह कयास लगाए जा रहे हैं कि वे सम्राट चौधरी को आगे बढ़ा सकते हैं। ऐसे में सियासत के जानकारों का मानना है कि विजय चौधरी भले ही सीधे तौर पर किसी नाम का ऐलान नहीं कर रहे हों, लेकिन उनके बयान में छिपे संकेत काफी कुछ साफ कर रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि बिहार की सियासत में यह बदलाव काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि इससे राज्य की सत्ता और राजनीतिक समीकरणों पर दूरगामी असर पड़ सकता है। अब सभी की निगाहें मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण, इस्तीफे और उसके बाद होने वाली एनडीए बैठक पर टिकी हैं, जहां बिहार के नए मुख्यमंत्री के नाम पर अंतिम मुहर लगेगी।

टॅग्स :Bihar BJPनरेंद्र मोदीनीतीश कुमारबिहारBihar
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट7 लाख की सुपारी देकर हत्या, टॉप-10 अपराधियों में शामिल शिव गोप को पटना पुलिस और एसटीएफ ने धर दबोचा, मीठापुर समेत पटना के कई इलाकों में दहशत?

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, धीमी सांस और लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

क्राइम अलर्ट15 फरवरी को चिंगारी भड़की और खतरनाक आग में बदली?, दो बच्चों की मां प्रियंका देवी 56 वर्षीय बहनोई धनिक लाल यादव के साथ फरार, ले गई 4 लाख के जेवर, नकदी-मोबाइल

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा