मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के नए मुख्य न्यायाधीश ने ली शपथ

By भाषा | Updated: October 14, 2021 14:25 IST2021-10-14T14:25:17+5:302021-10-14T14:25:17+5:30

New Chief Justice of Madhya Pradesh High Court takes oath | मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के नए मुख्य न्यायाधीश ने ली शपथ

मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के नए मुख्य न्यायाधीश ने ली शपथ

भोपाल, 14 अक्टूबर न्यायमूर्ति रवि विजयकुमार मलीमथ ने बृहस्पतिवार को मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के नए मुख्य न्यायाधीश के रुप में शपथ ली।

मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने यहां राजभवन में एक समारोह में नए मुख्य न्यायाधीश को पद की शपथ दिलाई।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और उनके सहयोगी मंत्री मौजूद थे।

एक अधिकारी ने कहा कि मुख्य न्यायाधीश मलीमथ (59) मुख्य न्यायाधीश मोहम्मद रफीक का स्थान लेंगे जिन्हें इसी पद पर हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय में स्थानांतरित किया गया है।

अधिकारी ने कहा कि न्यायमूर्ति मलीमथ मप्र उच्च न्यायालय के 26 वें मुख्य न्यायाधीश हैं। न्यायमूर्ति मलीमथ को वर्ष 2008 में कर्नाटक उच्च न्यायालय में न्यायाधीश बनाया गया था। इसके बाद उन्होंने उत्तराखंड उच्च न्यायालय और हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय में कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के रुप में कार्य किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: New Chief Justice of Madhya Pradesh High Court takes oath

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे