लाइव न्यूज़ :

सीबीआई मैनुअल में समीक्षा के बाद जुड़े साइबर अपराध, विदेशों में जांच को लेकर नये अध्याय

By भाषा | Updated: December 22, 2020 00:20 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 दिसंबर केन्द्रीय मंत्री जितेन्द्र सिंह ने सोमवार को सीबीआई के लिए नया क्राइम मैनुअल जारी किया जिसमें मानक संचालन प्रक्रिया में बदलाव किया गया है। 15 साल बाद मैनुअल में की गई समीक्षा के बाद उसमें विशेष रूप से साइबर अपराध से जुड़े डिजिटल क्राइम और देश की सीमा से बाहर (विदेशों में) अपराध की जांच तथा जांच की प्रक्रिया को तेज करने के तरीकों को जोड़ा गया है।

अधिकारियों ने बताया कि नए मैनुअल के अनुसार, शाखा प्रमुख के स्तर तक के मामलों की जांच छह महीने में जबकि जोन प्रमुख के स्तर पर निगरानी किए जा रहे मामलों की जांच नौ महीने में पूरी करनी होगी। पहले इसके लिए एक साल की समय सीमा तय थी।

उन्होंने बताया कि एजेंसी ने इसके लिए अवर निदेशक प्रवीण सिन्हा के नेतृत्व में कार्यबल का गठन किया था जिसने क्राइम मैनुअल में आवश्यक बदलाव किए हैं, जांच अधिकारी के लिए दिशा-निर्देश बनाए हैं जिनका वे किसी भी मामले की जांच के दौरान उपयोग करेंगे।

अधिकारियों ने बताया कि मैनुअल में बदलाव से पहले टीम ने एजेंसी के पूर्व वरिष्ठ अधिकारियों, विधि विशेषज्ञों और अन्य संबंधित पक्षों के साथ चर्चा की है।

मैनुअल में एक नया अध्याय जोड़ा गया है जिसमें विदेश में जांच करने और इंटरपोल के साथ सहयोग करने की प्रक्रिया तय की गई है।

डिजिटल दुनिया में हो रहे साइबर अपराधों पर भी एक अध्याय जोड़ा गया है।

कार्मिक, पेंशन और लोक शिकायत मामलों के राज्य मंत्री जितेन्द्र सिंह ने 15 साल बाद मैनुअल की समीक्षा और बदलाव को लेकर सीबीआई को बधाई दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां